हरी सब्जियों को हमेशा से सेहत का खजाना माना जाता है. ऐसी ही एक सब्जी है लौकी. लौकी हमारे सेहत के लिए बेहद लाभदायक है, इसे खाने से बॉडी मेटाबोलिक रेट बढ़ता है. लौकी के अंदर सैचुरेटेड फैट बहुत कम होता है. लौकी में एक नहीं बल्कि कई सारे विटामिन्स भी होते हैं. विटामिन बी, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के, विटामिन ई, आयरन, मैग्नीशियम, फोलेट और पोटैशियम भी होता है. मशहूर सेलिब्रिटी शेफ संजीव कपूर भी लौकी के इन्ही गुणों पर जोर दे रहे हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर लौकी के फायदों को गिनाया है.
संजीव कपूर ने गिनाए ये फायदे-
अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए शेफ संजीव कपूर ने लौकी के फायदों को लेकर जानकारी साझा की है. उन्होंने कैप्शन में लिखा है, लो-की' लौकी शरीर और दिमाग के लिए कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने के लिए जानी जाती है. आइए जानते हैं कि संजीव लौकी के किन फायदों के बारे में बता रहे हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां देखें पोस्टः
लौकी के फायदे-Bottle Gourd Benefits:
- संजीव कपूर ने बताया कि लौकी खाने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है और साथ ही ये दिल की सेहत का भी ध्यान रखती है.
- लौकी में पर्याप्त मात्रा में पानी होता है, जो हमारे शरीर को ठंडक पहुंचाने का काम करता है और बॉडी को हाइड्रेट भी रखता है.
- स्ट्रेस या तनाव को कम करने में भी लौकी सहायक साबित होती है.
- लौकी खाने से वजन कम करने में भी काफी मदद मिलती है. इसमें पोटैशियम, विटामिन और आयरन भरपूर होते हैं जो वजन कम करने में मददगार हैं.
Chia Seeds With Water: वजन घटाने के लिए पानी में मिलाकर पिएं चिया सीड्स, मिलेंगे कई कमाल के फायदे
घर पर ऐसे बनाएं लौकी का जूस-
- लौकी का जूस बनाने के लिए ताजी लौकी लें और इसे अच्छे से साफ कर लें.
- इसके बाद लौकी को छोटा-छोटा काट लें.
- अब लौकी के टुकड़ों को जूसर में डालें और उसका जूस निकाल लें.
- अब जूस को एक गिलास में निकालें और उसमें नमक और नींबू ऐड कर लें. आप चाहे तो सामान्य नमक की जगह काला नमक भी मिला सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं