Bombay Sandwich Recipe In Hindi: ब्रेकफास्ट हमारे दिन का सबसे जरूरी मील होता है. लेकिन जब ब्रेकफास्ट की बात आती है तो समय की कमी के चलते हम सभी क्विक आसान या रेडी टू ईट खाने को ज्यादा महत्व देते हैं. असल में (Sandwich For Breakfast) ब्रेकफास्ट में एक चीज जो सबसे ज्यादा पसंद की जाती है वो है सैंडविच, क्योंकि इसे बच्चे से लेकर बड़े तक खाना पसंद करते हैं. और सबसे अच्छी बात ये है कि इसे आसानी से कम समय में बनाया जा सकता है. तो अगर आप भी सैंडविच में ट्विस्ट एड करना चाहते हैं तो आप बॉम्बे सैंडविच रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं. बॉम्बे सैंडविच एक स्वादिष्ट मसालेदार और आसान रेसिपी है. जिसे आप ब्रेकफास्ट से लेकर शाम की चाय के समय में भी बना सकते हैं. तो चलिए बिना किसी देरी के रेसिपी शुरू करते हैं.
बॉम्बे सैंडविच रेसिपी-
सामग्री
- 2 ब्रेड स्लाइस
- 1/4 कप प्याज
- 1/4 कप शिमला मिर्च
- 1/4 कप उबले आलू स्लाइस
- 1/4 कप टमाटर स्लाइस
- 1/4 कप खीरा स्लाइस
- 1/4 टी स्पून चाट मसाला
- स्वादानुसार नमक
- 1 टी स्पून हरी धनिया पत्ती चटनी
- 2 टी स्पून बटर
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब

कैसे बनाएं बॉम्बे सैंडविच रेसिपी- Bombay Sandwich Recipe In Hindi:
Mood Boosting Foods: मूड को अच्छा रखने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये फूड्स
- सबसे पहले दो ब्रेड स्लाइस लें, दोनों पर बटर लगाएं.
- बटर लगाने के बाद हरी धनिया चटनी फैलाएं.
- इस पर उबले आलू के स्लाइस एक-एक कर रखें.
- फिर खीरे के स्लाइस, प्याज, शिमला मिर्च और टमाटर के स्लाइस रखें.
- ऊपर से नमक और चाट मसाला छिड़के और दूसरे ब्रेड से बंद करें.
- अब एक पैन में बटर डालें और ब्राउन होने तक ब्रेड को टोस्ट करें.
- एक प्लेट में निकालें और गरमागरम खाएं.
यहां देखें बॉम्बे सैंडविच रेसिपी का पूरा वीडियोः
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं