विज्ञापन

विपक्ष करता रहा हंगामा, ध्वनि मत से ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज

लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ध्वनि मत से खारिज हो गया है. इस प्रस्ताव पर लोकसभा में 10 घंटे से ज्यादा बहस चली.

विपक्ष करता रहा हंगामा, ध्वनि मत से ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज
  • लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव लंबी चर्चा के बाद खारिज
  • गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की संसद में उपस्थिति कम होने और विदेश दौरे पर जाने की आलोचना की
  • अमित शाह ने सदन में अनुशासन बनाए रखने के लिए नियमों का उल्लंघन करने वालों के माइक्रोफोन बंद करने की बात कही
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव लंबी चर्चा के बाद गिर गया. गृह मंत्री अमित शाह ने इस प्रस्ताव को 'दुर्भाग्यपूर्ण' बताते हुए विपक्ष और विशेष रूप से राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला. शाह ने कहा कि करीब 4 दशकों के बाद किसी स्पीकर के खिलाफ ऐसा प्रस्ताव लाया गया है, जो न केवल सदन बल्कि देश के लोकतांत्रिक ढांचे के लिए भी खेदजनक है.

'बोलने के समय विदेश चले जाते हैं राहुल गांधी'

अविश्वास प्रस्ताव पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जवाब दिया. गृहमंत्री ने राहुल गांधी की अनुपस्थिति पर निशाना साधते हुए कहा कि जब भी सदन में गंभीर चर्चा की बारी आती है, नेता प्रतिपक्ष विदेश दौरे पर चले जाते हैं. उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि शायद उन्हें भारत के लोकतंत्र से ज्यादा विदेश में बोलना पसंद है. शाह ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर की ओर इशारा करते हुए कहा कि उन्हें अपने नेता को संसदीय शिष्टाचार और नियमों की शिक्षा देनी चाहिए.

Latest and Breaking News on NDTV

लोकसभा के नेता विपक्ष राहुल गांधी पर हमला करते हुए, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, '17वीं लोकसभा में उनकी अटेंडेंस 51% थी. नेशनल एवरेज 66% था. 16वीं लोकसभा में उनकी अटेंडेंस 52% थी. नेशनल एवरेज 80% था. 15वीं लोकसभा में उनकी अटेंडेंस 43% थी. नेशनल एवरेज 76% था.' उन्होंने कुछ सदस्यों की शिकायतों पर भी बात की कि उन्हें माइक्रोफोन की दिक्कतों की वजह से बोलने नहीं दिया गया. शाह ने कहा कि जो कोई भी नियमों का पालन नहीं करेगा या सदन में अनुशासन बनाए नहीं रखेगा, उसका माइक्रोफोन बंद कर दिया जाएगा और कहा कि संसद की कार्यवाही इसी तरह चलनी चाहिए.

बता दें कि स्पीकर को हटाए जाने के प्रस्ताव पर सदन में करीब 10 घंटे चली लंबी और गरमागरम बहस हुई. बहस के बाद मतदान के जरिए इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया. अमित शाह ने कहा कि विपक्ष हताशा में संवैधानिक पदों की गरिमा को धूमिल करने का प्रयास कर रहा है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com