विज्ञापन
This Article is From Sep 03, 2025

सुबह खाली पेट काली चाय पीने से क्या फायदा होता है?

Black Tea Ke Fayde: ब्लैक टी एंटीऑक्सिडेंट, टैनिन, फाइटोकेमिकल्स और कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है जिसको अगर खाली पेट पिया जाए तो शरीर को कई तरह के फायदे मिल सकते हैं. तो चलिए जानते हैं ब्लैक टी पीने के क्या फायदे हैं.

सुबह खाली पेट काली चाय पीने से क्या फायदा होता है?
Kali chai peene ke fayde | Black tea health benefits

Black Tea Ke Fayde: ज्यादातर घरों में दिन की शुरुआत चाय की चुस्की के बिना नहीं होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं? दूध की चाय के साथ दिन को शुरू करना हेल्दी नहीं हो सकता है. इसलिए आज हम आपको एक ऐसी चाय के बारे में बताने वाले हैं जो स्वाद के साथ सेहत के लिए भी कमाल है. ब्लैक टी एंटीऑक्सिडेंट, टैनिन, फाइटोकेमिकल्स और कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है जिसको अगर खाली पेट पिया जाए तो शरीर को कई तरह के फायदे मिल सकते हैं. तो चलिए जानते हैं ब्लैक टी पीने के क्या फायदे हैं.

Black Tea Pine Se Kya Hota Hai | Black Tea Pine Ka Sahi Time | Black Tea Ke Kya Fayde Hain

ब्लैक टी पीने के फायदे

वजन: ब्लैक टी मेटाबॉलिज्म को तेज करती है जिससे शरीर में फैट तेजी से बर्न होता है. अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो खाना खाने के बाद ब्लैक टी का सेवन कर सकते हैं. 

इसे भी पढ़ें: सुबह खाली पेट पी लें इस हरे पत्ते का पानी, फिर हो होगा आप सोच भी नहीं सकते

दिल: ब्लैक टी एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर है, जो दिल को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं. इस चाय को पीने से दिल से जुड़ी बीमारियां जैसे हार्ट अटैक या स्ट्रोक का खतरा कम किया जा सकता है.

पेट: ब्लैक टी पाचन तंत्र को बेहतर बनाकर गैस, अपच और पेट फूलने जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मददगार है. पेट से जुड़ी बीमारियों से राहत पाने के लिए इसका सेवन किया जा सकता है.

इम्यूनिटी: ब्लैक टी में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण होते हैं जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद करते हैं. सर्दी, जुकाम और खांसी जैसी बीमारियों से राहत पाने के लिए इस चाय को पिया जा सकता है.

Watch Video: Gurudev Sri Sri Ravi Shankar Podcast: Stress, Anxiety, Relationship | तनाव कैसे दूर करें

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
Diksha Soni
Sub-Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Benefits Of Black Tea, Black Tea Benefits, Black Tea Ke Fayde, Kali Chai Ke Fayde
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com