Jowar Roti Recipe
Tips To Make Perfect Jowar Roti: आज के समय में लोग फिट रहने के लिए अपनी डाइट में तरह-तरह के बदलाव करने लगे हैं. गेहूं की जगह बाजरा और ज्वार थाली का हिस्सा बनता जा रहा है, लेकिन कई बार इन आटो की रोटियां बनाने में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है. जैसे रोटी का टूटना. आज हम आपके कुछ ऐसी टिप्स शेयर करने वाले हैं, जिनकी मदद से आप बिना टूटे ज्वार की रोटी बना पाएंगे. यहां जानिए क्या करना होगा.

- सबसे पहले एक पैन में पानी अच्छे से उबाल लें. पानी सिर्फ हल्का गर्म नहीं, बल्कि ठीक से खौलता हुआ होना चाहिए.
- अब गैस बंद कर दें और धीरे-धीरे ज्वार का आटा डालना शुरू करें. एक साथ सारा आटा डालने के बजाय थोड़ा-थोड़ा डालते रहें और साथ में चलाते रहें.
- ऐसा करने से आटा अच्छे से मिल जाएगा और गुठलियां नहीं बनेंगी.
- अब आटे को थोड़ा ठंडा होने दें ताकि आप उसे हाथ से छू सकें, अगर आटा ज्यादा गर्म हो गया है तो वे सख्त हो जाएगा.
- अब 3 से 4 मिनट तक हल्के हाथों से दबाते और मोड़ते हुए गूंथें. अगर आटा सूखा लगे, तो थोड़ा गुनगुना पानी डालकर फिर से मुलायम बना लें.
- अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें. अगर कहीं दरार दिखे, तो उंगलियों पर थोड़ा पानी लगाकर उसे स्मूद कर लें.
- अब बेलने के लिए चकले पर थोड़ा सूखा ज्वार का आटा छिड़कें.
- एक लोई रखें और धीरे-धीरे उसे हाथ या बेलन से फैलाना शुरू करें, जल्दबाजी न करें, आराम से घुमाते हुए बेलें ताकि रोटी गोल बने.
- अगर किनारों पर दरार आए, तो उंगलियों से हल्के से दबाकर ठीक कर लें.
- अब कम आंच पर तवा गरम करें. तैयार रोटी को तवे पर डालें. थोड़ी देर बाद जब छोटे-छोटे बुलबुले दिखने लगें, तो रोटी पलट दें.
- स्पैचुला से हल्का दबाते हुए सेकें, इससे रोटी फूलने में मदद मिलती है.
- दोनों तरफ से अच्छे से सेकने के बाद आपकी नरम और हल्की ज्वार की रोटी तैयार है.
इसे भी पढ़ें: सिर्फ 50 रुपए से शुरू होती है एक कुर्ती की कीमत, भारत की 3 सबसे सस्ती कपड़ा मार्केट
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Jowar Ki Roti Kaise Banate Hain, Jowar Roti Recipe, Bina Tute Jowar Roti Kaise Banaye, Roti, Millets