क्रिस्पी फ्रेंच फ्राइज कैसे बनाएं?
NDTV
फ्रेंच फ्राइज़ खाना किसे नहीं पसंद? खासकर जब शाम की चाय हो या बच्चों की जिद, लेकिन जब बात सेहत की आती है तो हम तेल में तले होने के डर से इसे खाने से कतराने लगते हैं. कई लोगों के पास एयर फ्रायर भी नहीं होता है. अगर आपके साथ भी यही समस्या है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताएंगे जिससे आप बिना एक बूंद तेल में तले और बिना किसी महंगे गैजेट के एकदम बाजार जैसे क्रिस्पी फ्राइज़ घर पर ही बना सकते हैं.
क्या-क्या चाहिए होगा?
सामग्री:
- आलू (दो तीन बड़े साइज)
- नमक (स्वादअनुसार)
- काला नमक या चाट मसाला (आधा चम्मच)
- बटर या हल्का सा तेल (एक चम्मच)
- पानी (उबलने के लिए)
बनाने का आसान तरीका:
- सबसे पहले आलू को छीलकर लंबे टुकड़ों में काट लें.
- ध्यान रहे कि टुकड़े न ज्यादा मोटे हों और न ही बहुत पतले, वरना ये पकने में दिक्कत करेंगे.
- अब कटे हुए आलू के टुकड़ों को दो से तीन बार साफ पानी से अच्छे से धो लें, ताकि इनका सारा स्टार्च निकल जाए.
- अब एक बर्तन में पानी उबलने के लिए रखें.
- जब पानी में अच्छा उबाल आ जाए, तब इसमें कटे हुए आलू डाल दें.
- आलू को सिर्फ तीन से चार मिनट तक ही उबालना है. इन्हें पूरा नहीं पकाना है, बस आधा कच्चा रखना है.
- इसके बाद आलू को पानी से निकालकर किसी सूती कपड़े या टिशू पेपर पर फैला दें, ताकि इनका सारा पानी सूख जाए.
- जब आलू पूरी तरह से सूख जाएं, तब इन्हें एक बड़े बाउल में ट्रांसफर कर लें.
- अब इन आलू के ऊपर 1 चम्मच कॉर्नफ्लोर / चावल का आटा और थोड़ा-सा तेल, नमक छिड़क लें.
- आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा ओरिगैनो या लाल मिर्च पाउडर भी मिला सकते हैं.
- एक नॉन-स्टिक तवा गैस पर गर्म होने के लिए रखें.
- तवे को हल्का-सा चिकना कर लें.
- अब इन आलू के टुकड़ों को तवे पर दूर-दूर फैला दें.
- गैस की आंच को धीमी से मीडियम रखें.
- इसे ढककर दो मिनट पकाएं, फिर ढक्कन हटाकर इन्हें उलट-पलट करते रहें.
- धीरे-धीरे आप देखेंगे कि आलू के ऊपर एक सुनहरी और क्रिस्पी परत आने लगी है.
- लगातार चलाते हुए इन्हें चारों तरफ से क्रिस्पी होने तक सेंक लें.
- बस आपके सुपर क्रिस्पी और टेस्टी फ्रेंच फ्राइज़ बनकर तैयार हैं.
इसे भी पढ़ें: हलवाई जैसी खस्ता और जूसी बालूशाही बनाने का परफेक्ट तरीका, देखें वीडियो
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
French Fries, Crispy French Fries Recipe, Food, French Fries Recipe