विज्ञापन
This Article is From Jun 12, 2021

Weight Loss Tea: रात को सोने से पहले इन चार वेट लॉस टी का करें सेवन, तेजी से घटेगा वजन

Best Weight Loss Tea: मोटापा न केवल आपकी सुंदरता को कम करता है, बल्कि कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण भी बन सकता है. वजन बढ़ने और मोटापे की समस्या से परेशान लोग अपने वजन को कम करने के लिए न जाने कितने उपाय अपनाते हैं.

Weight Loss Tea: रात को सोने से पहले इन चार वेट लॉस टी का करें सेवन, तेजी से घटेगा वजन
Weight Loss Tea: अगर आप सच में वजन कम करना चाहते तो रात को सोने से पहले इन चाय का सेवन करें.
  • मोटापा आज के समय की गंभीर समस्या में से एक है.
  • वजन को ड्रिंक्स की मदद से कम किया जा सकता है.
  • मेथी को स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है.

Best Weight Loss Tea:  मोटापा न केवल आपकी सुंदरता को कम करता है, बल्कि कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण भी बन सकता है. वजन बढ़ने और मोटापे की समस्या से परेशान लोग अपने वजन को कम करने के लिए न जाने कितने उपाय अपनाते हैं. एक्सरसाइज से लेकर डाइटिंग तक. मगर डाइटिंग करना उन लोगों के लिए थोड़ा मुश्किल हो जाता है जिनको खाने से अधिक लगाव या फूडी हैं. लेकिन अगर हम आपको कहें कि आप बिना एक्सरसाइज और डाइटिंग के वजन को आसानी से कम कर सकते हैं. वो भी कुछ आसान ड्रिंक्स की मदद से. जी हां आपने हमें बिल्कुल सही सुना. वजन को ड्रिंक्स की मदद से कम किया जा सकता है. दरअसल मोटापा आज के समय की गंभीर समस्या में से एक है. अगर आप सच में वजन कम करना चाहते तो रात को सोने से पहले इन चाय का सेवन करें. इससे वजन को तेजी से कम किया जा सकता है.

वजन घटाने में मददगार हैं ये ड्रिंक्सः

1. मेथी चायः

मेथी को स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. वैसे तो मेथी का इस्तेमाल ज्यादातर खाना पकाने में स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं की मेथी की चाय का सेवन करने से वजन को भी कम किया जा सकता है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट और कैलोरी की मात्रा बहुत कम पाई जाती है. रात को सोने से पहले इस चाय के सेवन से मोटापे को कम किया जा सकता है.

6sprhv28

रात को सोने से पहले इस चाय के सेवन से मोटापे को कम किया जा सकता है. 

2. हरी चायः

रात के खाने के 1-2 घटें पहले एक कप ग्रीन टी (हरी चाय) का सेवन आपके वजन को कम करने में मददगार हो सकता है. ग्रीन टी में एंटी-ऑक्सीडेंट और पॉलीफेनोल पाया जाता है. ग्रीन टी पीने में बेशक कड़वा होता है, लेकिन यह स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है. ग्रीन का सेवन वजन घटाने ही नहीं बल्कि इम्यूनिटी को मजबूत बनाने भी मदद कर सकता है.

कैमोमाइल चायः

रात को सोने से पहले कैमोमाइल टी का सेवन करना करना काफी लाभदायक माना जाता है. कैमोमाइल टी वजन घटाने के लिए बेस्ट ड्रिंक मानी जाती है. इस ड्रिंक के सेवन से न सिर्फ वजन को कम किया जा सकता है बल्कि अच्छी नींद और शुगर लेवल को भी कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है.

दालचीनी चायः

दालचीनी टी बेस्ट नेचुरल ड्रिंक मानी जाती है. इसमें मेटाबॉलिज्म बढ़ाने वाले गुण के साथ कई एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबायोटिक गुण भी मौजूद होते हैं, जो वजन को आसानी से कम करने में मदद कर सकते हैं.

What Happens During Menopause? | बात-बात पर आता है रोना, हो सकता है मेनोपॉज का लक्षण, जानें सबकुछ

सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Diabetes Dessert: डायबिटीज रोगियों के लिए बेस्ट है ये शुगर फ्री फिरनी
Benefits Of Eating Grapes: इम्यूनिटी को बढ़ाने से लेकर वजन को घटाने तक, अंगूर खाने के जबरदस्त लाभ
Cashews For Health: काजू खाने के 8 कमाल के फायदे
Pesto Chicken: डिनर में चाहते हैं कुछ यूनिक तो ट्राई करें पेस्तो चिकन रेसिपी 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Weight Loss In Night, Weight Loss & Diet Plans, Weight Loss Foods, Weight Loss Drinks, Weight Loss Drinks During Summer, Weight Loss Tea, Weight Loss, Best Tea For Weight Loss, Tea For Immunity, Green Tea And Obesity, Green Tea Benefits, Fenugreek Drink Benefits, Fenugreek Tea For Weight Loss, Chamomile Tea Benefits, Chamomile Tea Weight Loss
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com