Benefits Of Cashew: काजू का इस्तेमाल मिठाई और सब्जी की ग्रेवी को स्वादिष्ट बनाने के लिए खूब किया जाता है. काजू, ड्राई फूट्स (Dry Fruits) में सबसे टेस्टी और हेल्दी माना जाता है. लेकिन, यह सेहत के लिए भी उतना ही फायदेमंद है. काजू को सर्दियों में खाने से कई फायदे होते हैं! प्रोटीन, खनिज, आयरन, फाइबर, फोलेट, मेग्नीशियम, फॉस्फोरस, सेलेनियम, एंटीऑक्सीडेंट, मिनरल और विटामिन से भरपूर काजू सेहत संबंधी कई तरह की परेशानियां दूर करने में मददगार है. काजू एलर्जी (Allergies) को दूर करने, कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol), स्किन (Skin) और पाचन (Digestion) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. काजू का इस्तेमाल सब्जी, मिठाई, सूप आदि में किया जा सकता है. काजू से बनी बर्फी को ज्यादातर लोग बहुत पसंद करते हैं. काजू के कई स्वास्थ्य लाभ (Health Benefits Of Cashew) है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि काजू भी हमारी कई सारी गंभीर बीमारियों को ठीक करने की ताकत रखता है. इसलिए आज हम आपको आज काजू के फायदे बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप बीमारियों को आने से पहले ही रोक पायेगें...
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
काजू खाने के स्वास्थ्य लाभ | Health Benefits Of Cashew
1. कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में
काजू कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखता है. इसमें प्रोटीन अधिक होता है और यह जल्दी पच जाता है. काजू आयरन का अच्छा स्त्रोत माना जाता है इसलिए खून की कमी को दूर करने के लिए आप इसे खा सकते हैं.
2. एनर्जी लाने में
काजू को ऊर्जा का एक अच्छा स्रोत माना जाता है. इसे खाने से सेहत को कोई नुकसान नहीं पहुंचता लेकिन इसे ज्यादा मात्रा में नहीं खाना चाहिए. अगर आपका मूड बेमतलब ही खराब हो जाता है तो 2-3 काजू खाने से आपको इस समस्या में आराम मिल सकता है.
Cashew Benefits: काजू कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में मददगार हो सकता है3. प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत
काजू में प्रोटीन अधिक मात्रा में होता है इसलिए इसे खाने से बाल और त्वचा स्वस्थ और सुंदर हो जाते हैं.
Fruitology: आपका पसंदीदा फल खोलेगा राज, बताएगा कैसा है आपका नेचर और पर्सनालिटी!
4. स्किन के लिए फायदेमंद
काजू खाने से त्वचा का ग्लो करने लगती है और रंगत भी निखर जाती है. सौंदर्य बढ़ाने के लिए अक्सर ही घरेलू नुस्खों में इसका उपयोग किया जाता रहा है.
5 Best Ice Cream For Summer: इन गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों को बनाकर खिलाएं ये 5 बेस्ट आइसक्रीम
5. पाचन शक्ति बढ़ाए
काजू पाचन शक्ति बढ़ाने में मददगार है. इसे खाने से आंत में भरी गैस दूर हो जाती है और भूख लगने लगती है. पाचन क्रिया दुरुसत रखना चाहते हैं तो रोजाना काजू का सेवन करें.
6. याददाश्त में भी लाभदायक
काजू विटामिन-बी का खजाना है. भूखे पेट काजू खाकर शहद खाने से स्मरण शक्ति बढ़ती है. काजू खाने से यूरिक एसिड बनना बंद हो जाता है और इसके सेवन से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है.
और खबरों के लिए क्लिक करें
Side Effects Of Guava: अमरूद खाने के होते हैं ये नुकसान, बरतें सावधानी, हो सकती हैं कई बीमारियां
Weight Loss: तेजी से वजन घटाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 4 सॉस, असर देख हो जाएंगे हैरान!
रोज खाएंगे बादाम तो होंगे ये फायदे, बीमारियां होंगी दूर, चेहरा रहेगा खिला-खिला
Happy New Year 2020: नए साल में चाहिए सेहत का खजाना, तो न्यू ईयर के पहले दिन लें ये संकल्प
Winter Diet: सर्दियों में घी खाने से कई बीमारियां रहती हैं दूर, कमाल के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान!दूर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं