विज्ञापन

नवंबर में कौन सी सब्जी नहीं खानी चाहिए?

नवंबर में गोभी, पालक या बैंगन खाने से डर लगता है? जानिए ठंड की शुरुआत में सब्जियों को कैसे धोना और पकाना चाहिए ताकि सेहत बनी रहे.

नवंबर में कौन सी सब्जी नहीं खानी चाहिए?
नवंबर में सेहत का रखें खास ख्याल
NDTV

नवंबर का महीना आते ही बाजार में बढ़िया-बढ़िया सर्दियों की सब्जियां दिखने लगती हैं. हर तरफ हरी-भरी पालक, मेथी, बथुआ, गोभी और गाजर की बहार आ जाती है. लेकिन अक्सर आपने सुना होगा कि इस महीने में कुछ खास सब्जियां नहीं खानी चाहिए या फिर बेमौसम सब्जियों से दूर रहना चाहिए. सच तो यह है कि सिर्फ महीना बदलने से कोई सब्जी अचानक खराब नहीं हो जाती. असली खेल इस बात का है कि आप सब्जी कैसी खरीद रहे हैं, उसे साफ कैसे कर रहे हैं और पका किस तरह रहे हैं.

आइए आसान भाषा में समझते हैं कि ठंड की शुरुआत में सब्जियों को खाते वक्त किन जरूरी बातों का ख्याल रखना चाहिए.

मौसम बदलने पर सब्जियां छोड़ना हल नहीं:

कई लोग मानते हैं कि नवंबर में बैंगन, भिंडी या लौकी नहीं खानी चाहिए. पर ऐसा कोई नियम नहीं है. अगर सब्जी ताजी है और उसमें कोई कीड़ा या सड़न नहीं है, तो आप उसे आराम से खा सकते हैं. असल में हमें सड़ी-गली, बहुत ज्यादा दबी हुई या खराब हो चुकी सब्जियों को खरीदने से बचना चाहिए.

हरी पत्तेदार सब्जियों को अच्छे से धोना है जरूरी:

पालक, सरसों, मेथी और बथुआ इस मौसम में बहुत स्वाद लगते हैं. लेकिन पत्तेदार सब्जियों में मिट्टी और छोटे-छोटे कीटाणु चिपके हो सकते हैं. इसलिए इन्हें इस्तेमाल करने से पहले कम से कम 2 सेव 3 बार साफ पानी में अच्छे से धोना चाहिए. जो पत्तियां खराब या काली दिखें, उन्हें तुरंत काटकर फेंक दें. बिना धोए इन्हें भूलकर भी न पकाएं.

गोभी और पत्तागोभी को पकाने का सही तरीका:

गोभी को लेकर तरह-तरह की अफवाहें फैलती रहती हैं कि इसमें कीड़े होते हैं. सच यह है कि गोभी के ऊपर मिट्टी या धूल हो सकती है. इसलिए गोभी का इस्तेमाल करते समय उसके बाहरी खराब पत्तों को हटा दें. गोभी के छोटे-छोटे टुकड़े करके बहते पानी में अच्छी तरह साफ करें. चाहें तो थोड़े गुनगुने पानी में थोड़ा नमक डालकर भी धो सकते हैं.

बेमौसम सब्जियों का सच:

आजकल बाजार में हर मौसम में शिमला मिर्च, तोरई या लौकी मिल जाती है. लोग सोचते हैं कि बेमौसम सब्जी है तो इसमें बहुत केमिकल होगा. ऐसा सोचकर सब्जी छोड़ना सही नहीं है. बस यह ध्यान रखें कि सब्जी ताजी दिखे और उसमें से कोई अजीब बदबू न आ रही हो.

कच्चा सलाद खाएं या नहीं?

ठंड शुरू होते ही कुछ लोग सलाद खाना बंद कर देते हैं. अगर आप सेहतमंद हैं तो खीरा, टमाटर या मूली का सलाद आराम से खा सकते हैं. बस सलाद काटने से पहले सब्जियों को नल के बहते पानी में घिसकर साफ करें. सलाद साफ करने के लिए साबुन या डिटर्जेंट का इस्तेमाल कभी न करें, यह सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है.

नवंबर में क्या खाना रहेगा बेस्ट?

इस महीने में गाजर, मूली, शलगम, चुकंदर, मटर और ताजी पत्तेदार सब्जियां खाना बहुत फायदेमंद होता है. बस याद रखें कि सब्जी खरीदने से लेकर पकाने तक साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें. कच्ची सब्जियों को कच्चे मांस या मछली से अलग रखें ताकि कोई इन्फेक्शन न फैले. सही तरीके से बनाई गई ताजी सब्जी ही आपको सेहतमंद रखेगी.

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में रोज सुबह खाली पेट गुड़ और चना खाने के 5 हैरान करने वाले फायदे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
November, Winter Diet Tips, Winter Vegetable, Food
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com