- खट्टे फलों में विटामिन-सी की मात्रा सबसे ज्यादा होती है
- नवरात्रि व्रत के दौरान हरी सब्जियों और फलों का खूब सेवन करें.
- केले में फाइबर के गुण पाए जाते हैं
Best Chaitra Navratri Immunity Food: नवरात्रि व्रत में इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए ज्यादा से ज्यादा फलों और सब्जियों का सेवन करें. चैत्र नवरात्रि हिन्दुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है. जिसे दुर्गा पूजा के नाम से भी जाना जाता है. नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के सभी नौ रूपों की पूजा की जाती है. नवरात्रि के नौ दिनों को बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्रि पर्व को हिन्दू धर्म में बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है. आमतौर पर नवरात्रि पर बहुत से लोग पूरे नौ दिन का व्रत रखते हैं. और मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना करते हैं. माना जाता है कि देवी दुर्गा ने अलग-अलग अवतार लेकर राक्षसों का अंत किया था. और भक्त उन्हें इन्हीं रूपों में पूजते हैं. कुछ भक्त अनुष्ठानिक उपवासों का पालन करते हैं, जहां वे मांसाहारी भोजन, शराब, प्याज , लहसुन और कई प्रकार के अनाज, दाल और मसाले खाने से परहेज करते हैं. और केवल व्रत वाली चीजों का ही सेवन करते हैं. ऐसे में उन्हें नहीं पता होता कि वे ऐसा क्या खाएं जिससे प्रोटीन, आयरन, विटामिन जैसे पोषक तत्वों की कमी न हो पाए. तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आप किन फूड्स का सेवन ज्यादा करें. जिससे आपकी इम्यूनिटी कमजोर न हो.
व्रत में इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए इन चीजों का करें सेवनः
1. तरबूजः
गर्मियों में तरबूज खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसमें चीनी, पानी और पोटेशियम की भरपूर मात्रा होती है. इसमें ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो इम्यूनिटी को को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2. हरी सब्जियांः
नवरात्रि व्रत के दौरान हरी सब्जियों और फलों का खूब सेवन करें. ये न सिर्फ आपकी बॉडी को फाइबर देंगे, बल्कि उसे हाइड्रेट रखने के साथ-साथ इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाने का काम कर सकते हैं.
Navratri Special Sabudana Kheer: व्रत में परफेक्ट साबूदाना खीर बनाने के 5 आसान टिप्स

नवरात्रि व्रत के दौरान हरी सब्जियों और फलों का खूब सेवन करें. Photo Credit: iStock
3. केलाः
केले में फाइबर के गुण पाए जाते हैं जो आपके पाचन के साथ-साथ इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाने में मदद कर सकता है. इसलिए नवरात्रि में केले को दूध या शेक बना के इस्तेमाल कर सकते हैं.
4. फलः
खट्टे फलों में विटामिन-सी की मात्रा सबसे ज्यादा होती है, जो इम्यूनिटी को तेजी से इम्प्रूव करने में मदद करते हैं. इसलिए नवरात्रि व्रत के दौरान ज्यादा से ज्यादा खट्टे फलों का सेवन करें ताकि इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सके.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
नवरात्रि में इस बार बनाएं व्रत स्पेशल इडली और नारियल की चटनी- Recipe Video Inside
Navratri Vrat Diet: नवरात्रि व्रत के दौरान हेल्दी रहने के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 चीजें!
Vrat-Special Breakfast: इस नवरात्रि एक बूंद तेल के साथ बनाएं ये व्रत स्पेशल ब्रेकफास्ट रेसिपी
Chaitra Navratri 2021: इस बार नवरात्रि में अपने फेवरेट फलों से बनाएं ये चार मजेदार लस्सी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं