- हल्दी में एंटीसेप्टिक और एंटी-बायोटिक गुण पाए जाते हैं.
- हल्दी वाले दूध के सेवन से सर्दी-खांसी से बचा जा सकता है.
- हल्दी वाले दूध के सेवन से इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है.
Benefits Of Turmeric (Haldi): हल्दी एक ऐसा मसाला है जिसे खाने के स्वाद और रंग को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. हल्दी का वैज्ञानिक नाम करकुमा लोंगा (Curcuma longa) है. हल्दी को आयुर्वेद में औषधी के रूप में प्रयोग किया जाता है. दरअसल हल्दी में एंटीसेप्टिक और एंटी-बायोटिक गुण पाए जाते हैं. जो शरीर को कई वायरल इंफेक्शन से बचाने में मदद करते हैं. हल्दी को आप कई तरह से डाइट में इस्तेमाल कर सकते हैं, जैसे दूध के साथ, चाय के साथ, खाने के साथ आदि. हल्दी में कैल्शियम, आयरन, सोडियम, ऊर्जा, प्रोटीन, विटामिन ई, विटामिन सी, और फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है. हल्दी वाले दूध के सेवन से सर्दी-खांसी, इंफेक्शन, दर्द आदि की समस्या से बचा जा सकता है. तो चलिए हम आपको हल्दी से मिलने वाले फायदे बताते हैं.
हल्दी के सेवन से मिलने वाले लाभः
1. इम्यूनिटीः
हल्दी में पाए जाने वाले एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में मददगार हैं. हल्दी दूध में मौजूद करक्यूमिन बतौर इम्यूनोमॉड्यूलेटरी एजेंट काम करता है. हल्दी को एक गिलास गुनगुने दूध के साथ पीने से इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज

हल्दी को एक गिलास गुनगुने दूध के साथ पीने से इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है.
2. अल्जाइमरः
अल्जाइमर में हल्दी का सेवन फायदेमंद हो सकता है. हल्दी का एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण अल्जाइमर की स्थिति में सुधार करने में मददगार हो सकता है.
3. डिप्रेशनः
हल्दी के सेवन को तनाव में फायदेमंद माना जाता है. हल्दी में पाए जाने वाले एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण डिप्रेशन के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकते हैं.
4. गठियाः
गठिया के मरीजों के लिए फायदेमंद है हल्दी का सेवन. हल्दी वाले दूध के सेवन से शरीर की सूजन और दर्द को दूर किया जा सकता है. अगर आपके जोड़ों में दर्द है तो आप हल्दी का सेवन कर सकते हैं.
5. पाचनः
ज्यादा तेल मसाला खाने से पाचन की समस्या हो सकती है. इसलिए ज्यादा तेल मसाले का सेवन नहीं करें. हल्दी वाला दूध पीने से पाचन तंत्र को बेहतर रखा जा सकता है.
डॉक्टरों ने कहा था Count Your Days,अब कैंसर को हरा खुशियां गिन रहा है अमित
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Poha For Weight Loss: वजन घटाने के लिए पोहा को ब्रेकफास्ट में करें शामिल
Kashmiri Baingan: कुछ टेस्टी खाने का है मन तो ट्राई करें बटरी, स्पाइसी कश्मीरी बैंगन
Pepper Rice: क्विक और टेस्टी कम्फर्ट फूड की है तलास तो ट्राई करें पेपर राइस रेसिपी
Best Cooking Oil: खाने में ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल कर पा सकते हैं ये शानदार लाभ
Kiwi For Immunity: इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मददगार है कीवी, ये हैं अन्य फायदे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं