- नींबू पानी पीने से इम्यून सिस्टम को कर सकते हैं बूस्ट.
- नींबू पानी वजन घटाने में आपकी मदद कर सकता है.
- यहां जानें नींबू पाने के 5 शानदार फायदों के बारे में.
Benefits Of Lemon Water: नींबू स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है. शरीर के लिए नींबू पानी भी काफी उपयोगी साबित हो सकता है. इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए नींबू पानी (Lemonade To Increase Immunity) एक आसान उपाय हो सकता है. नींबू पानी में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं. वहीं सुबह खाली पेट नींबू पानी (Nimbu Pani) पीना भी शरीर के लिए काफी असरदार रहता है. इससे शरीर का पाचनतंत्र (Digestive System) ठीक काम करता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) भी मजबूत हो सकती है. इसके साथ ही सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने से कई बीमारियों को भी दूर किया जा सकता है.
नींबू को विभिन्न विटामिन्स और मिनरल्स का खजाना माना जाता है और रोज सुबह नींबू-पानी पीने से कई तरह के लाभ होते हैं. पानी में नींबू निचोड़ कर पीने से शरीर को विटामिन सी, पोटैशियम और फाइबर मिलता है. ज्यादातर लोग इसको वजन घटाने (Lemon For Weight Loss) के लिए गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीते हैं. हालांकि बहुत कम लोगों को पता है कि इसका ज्यादा सेवन करने से कुछ साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है और डीहाइड्रेशन की समस्या बढ़ सकती है. इसके अलावा अन्य कई समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए अगर आप भी नींबू-पानी का सेवन करते हैं तो जा संभल जाएं.
Benefits Of Lemon Water: रोज सुबह नींबू पानी पीने से पाचन को बेहतर किया जा सकता है
खाली पेट नींबू पानी पीने से होते हैं ये कमाल के फायदे | Drinking Lemonade On An Empty Stomach Gives These Amazing Benefits
1. सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने से त्वचा को होगा फायदा
रोज सुबह नींबू पानी से त्वचा में निखार लाया जा सकता है. रोजाना नींबू पानी के सेवन से चेहरे को दाग धब्बों से मुक्त बनाए रखा जा सकता है. वहीं झुर्रियों से भी छुटकारा पाया जा सकता है. चमकदार त्वचा के लिए नींबू पानी काफी मददगार साबित हो सकता है.
वजन घटाने और शरीर को डिटॉक्स करने के लिए कारगर है करी पत्ते का जूस, रोजाना सुबह पिएं एक गिलास!
2. इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए है कारगर
नींबू में विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है. इसके कारण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद मिलती है. रोज सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जा सकता है. कई ऐसी ड्रिंक्स हैं जो इम्यूनिटी को बढ़ा सकती हैं लेकिन यह सबसे आसान और सस्ती इम्यूनिटी बूस्टर ड्रिंक है.

3. पाचन होगा बेहतर
नींबू पाचन में काफी सहायक साबित होता है. रोज सुबह नींबू पानी पीने से पूरे दिन की पाचन क्रिया को सही बनाया जा सकता है. वहीं नींबू पानी से एसिडिटी से भी निजात पाई जा सकती है.
4. नींबू पानी पीने से मिलेगी ऊर्जा
भागदौड़ भरी इस जिंदगी में हर दिन लोग ऊर्जावान बने रहना चाहते हैं. इसके लिए रोज सुबह नींबू पानी पीने से शरीर को पूरे दिन के लिए ऊर्जा मुहैया करवाई जा सकती है. नींबू पानी पीने से तनाव से लड़ने के लिए भरपूर ऊर्जा मिल जाती है और मूड को हल्का और शरीर को ऊर्जावान बनाया जा सकता है.
Easy Breakfast Recipe: सुबह नाश्ते के लिए जल्दी और आसानी से बनाएं मसालेदार फ्रेंच टोस्ट
5. वजन कम करने में मिलेगी मदद
बढ़े हुए वजन से परेशान हैं तो नींबू पानी वजन कम करने में काफी सहायता करेगा. दरअसल, नींबू में पाया जाने वाला पेक्टिन फाइबर शरीर को भूख महसूस नहीं होने देता. जिसके कारण व्यक्ति असमय स्नैक्स इत्यादि नहीं खाता. इससे वजन को कम करने में मदद मिलती है. वहीं नींबू पानी शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालकर वजन कम करने में मददगार साबित होता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहिए
Unique Aloo Snacks: स्नैक्स के लिए आलू से बनाएं ये 4 सबसे यूनिक बेक्ड आलू स्नैक्स रेसिपी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं