- काले तिल के सेवन से कब्ज की समस्या को दूर किया जा सकता है.
- दिल को दुरुस्त रखने में मददगार है तिल का सेवन.
- ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद है काले तिल का सेवन.
Benefits Of Eating Black Til: काले तिल को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. तिल के बीजों को आयुर्वेद में औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. आपको बता दें कि काले तिल में पॉलीसैचुरेटेड फैटी एसिड, ओमेगा-6, फाइबर, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं. तिल को कई तरह की डिश और डेजर्ट में स्वाद को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. तिल को सिर्फ सेहत ही नहीं सुंदरता के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है. काले तिल के सेवन से कब्ज की समस्या को दूर किया जा सकता है. तो चलिए आज हम आपको तिल खाने के फायदे बताते हैं.
तिल खाने के फायदेः (Kale Til Khane Ke Fayde)
1. हार्ट के लिएः
दिल को दुरुस्त रखने में मददगार है तिल का सेवन. तिल में मौजूद कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, जिंक और सेलेनियम हार्ट को कई बीमारियों के खतरे से बचाने में मदद कर सकते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2. हड्डियों के लिएः
तिल में कैल्शियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने और जोड़ों के दर्द से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकते हैं. हड्डियों को कमजोर होने से बचाने के लिए तिल को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.
Sesame Seeds For Diabetes: ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करेंगे तिल, जानें तिल के फायदे

हड्डियों को कमजोर होने से बचाने के लिए तिल को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. Photo Credit: iStock
3. दस्त के लिएः
पेट की गड़बड़ी और गलत खानपान की वजह से दस्त की समस्या हो सकती है. दस्त में काले तिल का सेवन फायदेमंद माना जाता है. काले तिल को मिश्री के साथ खाने से दस्त की समस्या को कंट्रोल किया जा सकता है.
4. ब्लड प्रेशर के लिएः
ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद है काले तिल का सेवन. काले तिल के तेल में मौजूद पॉलीअनसैचुरेटेड फैट ब्लड प्रेशर के लेवल को संतुलित रखने में मदद कर सकते हैं.
5. एनर्जी के लिएः
तिल में ओमेगा-6 जैसे हेल्दी फैट के अलावा फाइबर, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस मौजूद होता है, जो शरीर को एनर्जी देने में मदद कर सकता है.
6. कब्ज के लिएः
कब्ज की समस्या से परेशान हैं तो काले तिल का सेवन करें. तिल के बीज हाई फाइबर से भरपूर होते हैं. तिल के बीज कब्ज से निजात दिलाने में कारगर साबित हो सकते हैं.
रोजाना बस 5 मिनट करें ये एक्सरसाइज, होंगे गजब के फायदे
सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Diet For Skin: त्वचा को चमकदार बनाने के लिए डाइट में शामिल करें ये फूड्स
Diet For Skin: त्वचा को चमकदार बनाने के लिए डाइट में शामिल करें ये फूड्स
Side Effects Of Almond: बादाम खाने के हैरान करने वाले नुकसान
Benefits Of Pumpkin: इम्यूनिटी और मोटापा समेत कद्दू खाने के 6 कमाल के फायदे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं