- ब्राउन राइस की भूसी के तेल में विटामिन ई पाया जाता है.
- ब्राउन राइस से इम्यूनिटी को मजबूत बना सकते हैं.
- ब्राउन राइस से वजन को घटा सकते हैं.
Benefits Of Brown Rice: चावल भारतीय खाने का एक अहम हिस्सा है. हममें से ज्यादातर लोग रोज चावल दाल, कढ़ी चावल आदि खाना पसंद करते हैं. लेकिन रेगुलर यानि वाइट चावल की तुलना में भूरे चावल को खाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. भूरे चावल यानि ब्राउन राइस को सेहत के लिए लाभदायक माना जाता है. इसमें पॉलीअनसेचुरेटेड और मोनोअनसैचुरेटेड फैट पाया जाता है, जो दिल को दुरुस्त रखने में मददगार है. ब्राउन राइस की भूसी के तेल में विटामिन ई पाया जाता है जो स्किन को हेल्दी रखने में मदद कर सकता है. ब्राउन राइस के सेवन से इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है. तो चलिए जानते हैं ब्राउन राइस से होने वाले फायदे.
ब्राउन राइस के फायदे- Health Benefits Of Brown Rice:
1. कोलेस्ट्रॉल-
कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए वाइट राइस की तुलना में ब्राउन राइस को ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. असल में ब्राउन राइस में मौजूद फाइबर कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब

2. ब्लड शुगर-
डायबिटीज के रोगियों को ब्राउन राइस खाने की सलाह दी जाती है. इसके सेवन से टाइप 2 डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है. इतना ही नहीं ब्राउन राइस के सेवन से ब्लड शुगर को भी कंट्रोल किया जा सकता है.
3. इम्यूनिटी-
ब्राउन राइस में विटामिन, खनिज और एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं. अगर आप इम्यूनिटी को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो आप ब्राउन राइस को डाइट में शामिल कर सकते हैं.
Fennel Seeds Benefits: किचन में मौजूद ये एक मसाला कई बीमारियों का है रामबाण इलाज, जानें कैसे
4. वजन घटाने-
जो लोग वजन घटाना चाहते हैं उनके लिए रेगुलर राइस की तुलना में ब्राउन राइस को बेस्ट माना जाता है. क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर और विटामिन वजन घटाने में मदद कर सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं