विज्ञापन
This Article is From Mar 12, 2025

इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए ब्राउन राइस, फायदा की जगह पहुंच सकता है नुकसान

Brown Rice Ke Nuksan: अगर आप भी शौक से खाते हैं ब्राउन राइस, तो जान लें इससे होने वाले नुकसान. नहीं तो उठाने पड़ सकते हैं गंभीर परिणाम.

इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए ब्राउन राइस, फायदा की जगह पहुंच सकता है नुकसान
Brown Rice: ब्राउन राइस खाने के नुकसान

Brown Rice Side Effects In Hindi: भारत में चावल सबसे ज्यादा खाया जाने वाला फूड आइटम है. क्योंकि चावल से कई तरह की रेसिपी बनाई जाती हैं. आप इससे कोई डिश बनाएं या सिंपल दाल के साथ खाएं इसका स्वाद हर बार हमें तृप्त कर देता है. चावल की आपको कई वैराइटी मिल जाएंगी जिन्हें आप अपनी पसंद के अनुसार चुन सकते हैं. ब्राउन राइस को व्हाइट राइस की तुलना में हेल्थ और फिटनेस के लिए ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. क्योंकि इसमें विटामिन बी, थायमिन, नियासिन, विटामिन बी 6, मैग्नीशियम, फास्फोरस और सेलेनियम जैसे गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि इसका जरूरत से ज्यादा सेवन सेहत को फायदा कि जगह नुकसान पहुंचा सकता है. तो तलिए जानते हैं किन लोगों को नहीं करना चाहिए ब्राउन राइस का सेवन.

ब्राउन राइस खाने के नुकसान- (Brown Rice Khane Ke Nuksan)

1. कब्ज-

अगर आप जरूरत से ज्यादा ब्राउन राइस का सेवन करते हैं, तो इससे कब्ज की समस्या हो सकती है. इसलिए जिन लोगों ऐसी कोई समस्या है तो इसका सेवन करने से बचें.

ये भी पढ़ें-इन 5 लोगों के लिए वरदान है काली मूसली का सेवन, बस ऐसे करें डाइट में शामिल

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: iStock

2. सिरदर्द-

किसी-किसी को ब्राउन राइस खाने से सिरदर्द की समस्या हो सकती है. अगर आपको ऐसा कुछ होता है तो इसके सेवन से बचें.

3. प्रेग्नेंसी-

प्रेग्नेंसी एक महिला के जीवन का सबसे खूबसूरत पल होता है. इस दौरान सेहत का खास ख्याल रखने की सलाह दी जाती है. ब्राउन राइस में फोलिक एसिड काफी कम मात्रा में होता है. इसलिए प्रेग्नेंसी में इसे खाने से बचना चाहिए.

4. मांसपेशियों-

जरूरत से ज्यादा ब्राउन राइस खाने से मांसपेशियों में ऐंठन हो सकती है.

5. सूजन-

कुछ लोगों को ब्राउन राइस खाने से शरीर में सूजन की शिकायत हो सकती है. अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ होता है तो आप इसका सेवन करने से बचें.

Epilepsy Treatment: मिर्गी क्या है? कारण, लक्षण, इलाज | किन लोगों को होती है? डॉ. नेहा कपूर से जानिए

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
What Happens If You Eat Brown Rice, Brown Rice Side Effects, 5 Log Kyu Nahi Khaye Ye Chawal, Brown Rice Khane Ke Nuksna, Who Should Avoid Brown Rice
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com