- हल्दी में मौजूद करक्यूमिन में एंटी एजिंग गुण होते हैं
- आंवला विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होता है
- शहद को स्वास्थ्य ही नहीं त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है
Beauty Tips: बढ़ते प्रदूषण और खराब खान-पान के कारण स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि स्किन को कई समस्याएं हो सकती है. हेल्दी और चमकदार स्किन कौन नहीं चाहता. चेहरे को चमकदार बनाने के लिए महंगे प्रोड्कट नहीं बल्कि आपके घर में मौजूद घरेलू उपायों को अपना कर आप स्किन को हेल्दी बना सकते हैं. उम्र बढ़ने के साथ-साथ त्वचा की समस्या बढ़ना आम बात है. ऐसे में फेस में काले धब्बे, झुर्रियां, मुंहासे और चमक की कमी होना, कभी-कभी यह हार्मोनल असंतुलन के कारण भी हो सकता है. मुंहासों की समस्या लिवर की खराबी, सही खान-पान की कमी और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट के साइड इफेक्ट के कारण भी हो सकते हैं. तो चलिए आज हम आपको ऐसे कई फूड्स के बारे में बताते हैं. जो आपकी स्किन को चमकदार बनाने में मदद कर सकती है.
त्वचा को चमकदार बनाने के लिए इन घरेलू उपायों का करें इस्तेमालः
1. अश्वगंधाः
अश्वगंधा को स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है. लेकिन आपको बता दें कि ये आपकी स्किन के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है. अश्वगंधा में एंटी-स्ट्रेस गुण पाया जाता है जो तनाव से राहत दिलाता है. अश्वगंधा मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण स्किन को मुक्त कणों से बचाने में मदद कर सकते हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
2. हल्दीः
हल्दी में मौजूद करक्यूमिन में एंटी एजिंग गुण होते हैं, जो आपकी स्किन को जवां बनाते हैं. हल्दी का पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाने से चेहरा चमकदार बन सकता है.

हल्दी में मौजूद करक्यूमिन में एंटी एजिंग गुण होते हैं
3. आंवलाः
आंवला विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होता है, आंवला एक बेहतरीन एंटी एजिंग जड़ी बूटी है. जो स्किन को स्वस्थ रखने के साथ बढ़ती उम्र के लक्षणों को भी कम करने में मदद कर सकती है.
4. शहदः
शहद को स्वास्थ्य ही नहीं त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है. शहद में जैतून का तेल मिलाकर त्वचा में लगाने से त्वचा में निखार आता है. शहद त्वचा को मुलायम बनाने में मददगार माना जाता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
डिनर पार्टी के लिए घर बनाएं फिश टिक्का मसाला- Recipe Video Inside
Indian Cooking Tips: स्वाद और सेहत के लिए अंडे और कलेजी से तैयार करें एक स्वादिष्ट डिश-Recipe Inside
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं