विज्ञापन
This Article is From Dec 23, 2023

सर्दियों में बनाएं टेस्टी और हेल्दी बथुए का रायता, पोषक तत्वों से है भरपूर, यहां देखें रेसिपी

Bathua Raeta: ये कई सारे पोषक तत्वों का भंडार होता है. इसमें विटामिन ए, कैल्शियम, फाइबर, पोटैशियम और फॉस्फोरस जैसे तत्व पाए जाते हैं. जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं.

सर्दियों में बनाएं टेस्टी और हेल्दी बथुए का रायता, पोषक तत्वों से है भरपूर, यहां देखें रेसिपी

Bathua Raeta Recipe: सर्दियों के मौसम में हरी सब्जियों का भंडार होता है. इस मौसम में पालक, बथुआ, मेथी और साग आता है जिससे कई सारी अच्छी डिशेज बनती हैं. आज हम बात करेंगे बथुए की वैसे तो इसके पराठे बनाकर खाते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि इसका रायता बनाकर भी खाया जाता है. ये कई सारे पोषक तत्वों का भंडार होता है. इसमें विटामिन ए, कैल्शियम, फाइबर, पोटैशियम और फॉस्फोरस जैसे तत्व पाए जाते हैं. जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. अगर आप भी इस हेल्दी चीज को अपनी डाइट में शामिल करना चाहते हैं तो आप इसका रायता बनाकर खा सकते हैं. आइए जानते हैं बथुए का रायता बनाने की रेसिपी-

बथुआ रायता बनाने के लिए सामग्री

  • बथुए के पत्ते
  • हरी मिर्च
  • दही
  • अदरक
  • काला नमक
  • भुना जीरा पाउडर

ये भी पढ़ें: कहीं आप भी तो नहीं करते चाय के साथ इन चीजों का सेवन, आज से ही कर दें बंद वरना उठाने पड़ सकते हैं गंभीर परिणाम

बथुआ रायता बनाने की रेसिपी

बथुए का रायता बनाने के लिए सबसे पहले उसको अच्छी तरह से धोकर साफ कर लें और एक बाउल में डालकर उबाल लें. जब ये उबल जाए तो इसे छन्नी में निकालकर इसका पानी निकाल दें. इसके ठंडा होने पर इसे मिक्सी में डालकर पीस लें और फाइन पेस्ट बना लें. अब एक बाउल में दही लें और उसे अच्छे से फेंट लें. अब इसमें काला नमक, बारीक कटी हरी मिर्च, बारीक कटी अदरक, भुना जीरा पाउडर डालकर सभी चीजों को मिक्स कर लें. अब इसमें पिसे हुए बथुए का पेस्ट डालकर अच्छे से मिला लें. आपका बथुए का रायता बनकर तैयार है. इसे भरवां पराठें या रोटी सब्जी के साथ खाएं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bathua Raeta Recipe, Bathua Health Benefits, Bathua Raeta Kaise Banaye
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com