विज्ञापन
This Article is From Jan 18, 2022

Bathua Health Benefits: बथुआ को डाइट में शामिल कर पा सकते हैं ये बेमिसाल फायदे

Health Benefits Of Eating Bathua: ठंड के मौसम को साग का मौसम कहा जाता है. क्योंकि इस मौसम में कई ऐसी मौसमी हरी सब्जियां आती हैं, जिनका हम साल भर इंतजार करते हैं. सर्दियों में साग खाने का मजा ही कुछ और होता है.

Bathua Health Benefits: बथुआ को डाइट में शामिल कर पा सकते हैं ये बेमिसाल फायदे
Bathua Health Benefits: बथुआ को आप डाइट में बथुआ साग, बथुआ पराठे, बथुआ रायता के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं.
  • हरी सब्जियों में पालक, मेथी का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है.
  • बथुआ में विटामिन और खनिज तत्वों की मात्रा आंवले से ज्यादा होती है.
  • बथुआ जिसे चेनोपोडियम एल्बम के रूप में भी जाना जाता है.

Health Benefits Of Eating Bathua:  ठंड के मौसम को साग का मौसम कहा जाता है. क्योंकि इस मौसम में कई ऐसी मौसमी हरी सब्जियां आती हैं, जिनका हम साल भर इंतजार करते हैं. सर्दियों में साग खाने का मजा ही कुछ और होता है. हरी सब्जियों में पालक, मेथी का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन सर्दियों में एक साग और है जिसको हर कोई खाना पसंद करता है. बथुआ (Bathua Health Benefits) जिसे चेनोपोडियम एल्बम के रूप में भी जाना जाता है. बथुआ अन्य हरी पत्तेदार सब्जियों की तुलना में लाइमलाइट या लोकप्रियता का हिस्सा नहीं है, लेकिन समान रूप से पौष्टिक और स्वादिष्ट है. बथुआ में विटामिन और खनिज तत्वों की मात्रा आंवले से ज्यादा होती है. इसमें आयरन, फॉस्फोरस और विटामिन ए और डी काफी मात्रा में पाए जाते हैं. जो शरीर को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं. बथुआ को आप अपनी डाइट में कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं जैसे, बथुआ साग, बथुआ पराठे, बथुआ रायता आदि. 

बथुआ खाने के फायदेः (Bathua Khane Ke Fayde)

1. इम्यूनिटीः

कोरोना और ओमिक्रोन के बढ़ते मामले को देखते हुए अपनी इम्यूनिटी को मजबूत रखने की जरूरत है. बथुआ एक मौसमी साग है जो एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल से भरपूर है. बथुआ को डाइट में शामिल कर इम्यूनिटी को मजबूत रख सकते हैं. 

61j9p0io

कोरोना और ओमिक्रोन के बढ़ते मामले को देखते हुए अपनी इम्यूनिटी को मजबूत रखने की जरूरत है. Photo Credit: iStock

2. कब्जः

अगर आपको कब्ज की समस्या है तो आप अपनी डाइट में बथुआ को शामिल कर सकते हैं. बथुआ फाइबर का एक अच्छा स्रोत माना जाता है, जो पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है. 

3. एलर्जीः

बथुआ को स्किन एलर्जी में काफी फायदेमंद माना जाता है. बथुआ को उबालकर इसका रस पीने और सब्जी बनाकर खाने से फोड़े-फुंसी, खुजली में भी आराम मिल सकता है.

4. प्रोटीनः

शरीर के लिए प्रोटीन अहम माना जाता है. प्रोटीन की कमी से शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. बथुआ में काफी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है. आप इसे पराठे, साग के रूप में शामिल कर प्रोटीन की कमी को दूर कर सकते हैं.

Expert Explains: पहले ही जानें कि प्रोस्‍टेट कैंसर होगा या नहीं! | Prostate Cancer Genetic Testing

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bathua, Bathua Benefits, Bathua Health, Bathua Recipes, Bathua Saag, Bathua For Immunity, Bathua Health Benefits, Bathua For Digestion, Health Benefits Of Eating Bathua, Bathua Khane Ke Fayde, बथुआ, बथुआ फायदे
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com