विज्ञापन
This Article is From Dec 23, 2023

कहीं आप भी तो नहीं करते चाय के साथ इन चीजों का सेवन, आज से ही कर दें बंद वरना उठाने पड़ सकते हैं गंभीर परिणाम

Bad Combination With Tea: क्या आप भी चाय के साथ कई चीजें पेयर करना पसंद करते हैं. अगर इन चीजों को चाय के साथ पेयर करते हैं तो सेहत को उठाने पड़ सकते हैं गंभीर परिणाम.

कहीं आप भी तो नहीं करते चाय के साथ इन चीजों का सेवन, आज से ही कर दें बंद वरना उठाने पड़ सकते हैं गंभीर परिणाम
Bad Combination With Tea: चाय के साथ न करें इन चीजों का सेवन.
  • चाय के साथ क्या खाएं.
  • चाय के साथ क्या नहीं खाएं.
  • चाय के साथ किन चीजों को पेयर नहीं करना चाहिए,

Dangerous Combination With Tea: चाय लवर को चाय पीने का सिर्फ एक बहाना चाहिए. क्या आप भी उन्हीं में से एक हैं. असल में हममें से ज्यादातर लोगों को शाम के 5 बजते ही चाय की तलब सताने लगती है. और शाम की चाय का मतलब कुछ स्वादिष्ट स्नैक्स. क्योंकि शाम की चाय स्नैक्स के बिना अधूरी है. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि चाय के साथ कुछ चीजों का सेवन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. कई लोग कुछ ऐसी चीजों को चाय के साथ पेयर करते हैं, जो सेहत के लिए काफी खतरनाक हो सकती हैं. तो चलिए बिना देर किए जानते हैं कौन सी हैं वो चीजें जिन्हें चाय के साथ नहीं पेयर करना चाहिए.

चाय के साथ कभी न करें इन चीजों का सेवन- (Never Eat These Foods With Tea)

1. ठंडी चीजें-

ठंडा पानी, आइसक्रीम जैसी चीजों को चाय पीने के तुरंत बाद खाने-पीने से पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ सकता है. इसलिए चाय के बाद इन चीजों को खाने से बचें.

ये भी पढ़ें- ड्राई फ्रूट्स लड्डू बनाने से पहले मिला लें ये एक चीज, इम्यूनिटी ही नहीं आंखें भी रहेगी हेल्दी, यहां जानें अन्य फायदे

Latest and Breaking News on NDTV

2. अंडा-

अंडे को सबसे ज्यादा ब्रेकफास्ट में पसंद किया जाता है. और कई लोग चाय के साथ अंडे से बनी रेसिपीज को खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि चाय के साथ उबले अंडे का सेवन नहीं करना चाहिए. वरना सेहत को नुकसान पहुंच सकता है.

3. खट्टी चीजें-

कई लोग चाय पीते समय खट्टी चीजों का सेवन करते हैं. लेकिन, चाय के साथ ऐसी चीजों का सेवन करने से एसिडिटी, पाचन संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं. इसलिए चाय और खट्टी चीजों का सेवन साथ में भूलकर भी न करें.

4. सलाद-

सुबह ब्रेकफास्ट में कई लोग सलाद खाना पसंद करते हैं और सलाद को सेहत के लिए काफी सेहतमंद भी माना जाता है. लेकिन एक बात का खास ख्याल रखें कि चा्य के साथ सलाद का सेवन न करें वरना सेहत को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bad Combination With Tea, Never Eat These Foods With Tea, Dangerous Combination With Tea, Chai Ke Sath Kya Nhi Khana Chaiye, Chai Ke Sath Kya Khaye
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com