- आयुर्वेद के हिसाब से तुलसी औषधीय गुणों से भरपूर होती है.
- तुलसी में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं.
- तुलसी में एंटी-इफ्लेमेन्ट्री गुण पाए जाते हैं.
Basil Water Drinking Benefits: तुलसी एक ऐसा पौधा है जो लगभग हर भारतीय हिंदू घर में पाया जाता है. धार्मिक लिहाज से तुलसी को पवित्र माना जाता है. हिंदू धर्म में तुलसी की पूजा की जाती है. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि तुलसी एक औषधी के रूप में भी काम करती है, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है. आयुर्वेद के हिसाब से तुलसी औषधीय गुणों से भरपूर होती है. तुलसी को सर्दी-जुकाम, वायरल संक्रमण से बचाने में काफी असरदार माना जाता है. तुलसी में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी- बैक्टीरियल, एंटी-वायरल, एंटी-फ्लू, एंटी-बायोटिक, एंटी-इफ्लेमेन्ट्री के गुण पाए जाते हैं. तुलसी ड्रिंक को इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए भी काफी लाभदायक माना जाता है. अगर आप सुबह से उठकर एक गिलास तुलसी के पानी का सेवन करते हैं, तो आपको कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं, तो चलिए आज हम आपको तुलसी का पानी पीने के फायदों के बारे में बताते हैं.
तुलसी का पानी पीने के चार लाभः (Tulsi Ka Paani Peene Ke Fayde)
1. ब्लड शुगरः
ब्लड शुगर के मरीजों के लिए फायदेमंद है तुलसी के पानी का सेवन. जिन लोगों को ब्लड शुगर की परेशानी हैं उन्हें तुलसी के पानी का सेवन करना चाहिए. तुलसी का पानी ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद कर सकता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Immunity Tulsi Drink: इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए सुबह खाली पेट पिएं तुलसी का हेल्दी ड्रिंक

तुलसी का पानी ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद कर सकता है.Photo Credit: iStock
2. पाचनः
अगर आप गैस और कब्ज की समस्या से परेशान हैं तो आप तुलसी के पानी का सेवन करें. तुलसी के पानी में एसिड रिफ्लक्स पाया जाता है जिससे पेट साफ रहता है और खाना अच्छे से पच जाता है. जो गैस और कब्ज की समस्या से बचाने में मदद कर सकता है.
3. मोटापाः
मोटापे की समस्या आज की एक गंभीर समस्या में से एक है. बढ़े हुए वजन से परेशान लोग वजन कम करने के लिए कई चीजों का इस्तेमाल करते हैं फिर भी फायदा नहीं मिलता. लेकिन तुलसी एक ऐसी औषधि है जो वजन कम करने में आपकी मदद कर सकती है. तुलसी के पानी का रोजाना सेवन करने से वजन को कम किया जा सकता है.
4. तनावः
भागदौड़ भरी जिंदगी और काम के प्रेशर में अधिकांश लोग तनाव की समस्या के शिकार हो रहे हैं. तनाव की समस्या को दूर करने के लिए आप हेल्दी डाइट और तुलसी के पानी का सेवन कर सकते हैं. तुलसी में कोर्टिसोल हार्मोन पाए जाते हैं जिससे तनाव को कम किया जा सकता है.
What Happens During Menopause? | बात-बात पर आता है रोना, हो सकता है मेनोपॉज का लक्षण, जानें सबकुछ
सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Cumin Seed And Black Salt: भुना जीरा और काला नमक खाने के जबरदस्त फायदे
Egg Kebab: अंडे खाने के शौकीन हैं तो ट्राई करें ये यूनिक एग कबाब रेसिपी
Benefits Of Karonda: वजन घटाने से लेकर हड्डियों को मजबूत बनाने तक, करौंदा खाने के पांच फायदे
Dry Dates (Chuhara) Benefits: हड्डियों को मजबूत बनाने से लेकर कब्ज को दूर करने तक, छुहारे खाने के 7 फायदे
Benefits Of Cucumber Seeds: खीरे के बीज खाने के चार अद्भुत फायदे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं