- हैदराबाद में 5 किलो के लड्डू प्रसादम की बोली 1.01 करोड़ रुपए में लगी है.
- इस साल के प्रसादम की यह नीलामी 'शक्तिमान ग्रुप' की तरफ से लगाई गई थी.
- हैदराबाद में गणेश प्रसादम का यह पूरा पैसा गरीबों को दान किया जाएगा.
हैदराबाद में गणेश उत्सव के आयोजन में 5 किलो के लड्डू को 1.01 करोड़ रुपए की बोली लगाकर लिया गया है. बांडलागुडा जागीर स्थित पॉश गेटेड कम्युनिटी कीर्ति रिचमंड विला में हर साल यह आयोजन होता है. यहां भगवान गणेश के विसर्जन से पहले 5 किलो का प्रसादम तैयार होता है. जिसके बाद हर साल इस लड्डू की नीलामी होती है. इस साल 'शक्तिमान ग्रुप' की तरफ से 1.01 करोड़ रुपए की बोली लगाकर यह प्रसादम खरीदा गया है. स्थानीय लोगों के लिए यह लड्डू केवल एक प्रसाद नहीं, बल्कि समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है. इस बार की नीलामी किसी एक व्यक्ति ने नहीं, बल्कि विला के निवासियों के पूरे समूह ने इसे लिया है. इस पूरे पैसे को दान किया जाएगा.
हैदराबाद के शक्तिमान ग्रुप ने जीती बोली
हैदराबाद में गणेश लड्डुओं की नीलामी का इतिहास काफी दिलचस्प रहा है. साल 2016 में कीर्ति रिचमंड विला में इस परंपरा की शुरुआत महज 25000 की बोली से हुई थी, जो आज करोड़ों का जरिया बन चुकी है. इस बार की बोली की खास बात यह है कि यह किसी एक व्यक्ति ने नहीं लगाई है, बल्कि एक शक्तिमान ग्रुप ने लगाई है. जहां पहले यह पैसा सभी ने जोड़ा और फिर उसके बाद बोली लगाकर यह प्रसादम लिया. हालांकि इस बार यह बोली कम रही है. इससे पहले यह 2 करोड़ रुपए तक जा चुकी है.
1.01 करोड रुपए होंगे दान
खास बात यह है कि यह पैसा दान किया जाएगा. कीर्ति रिचमंड विला में रहने वाले लोगों की तरफ से संचालित एक चैरिटेबल ट्रस्ट इस पूरी राशि को संभालता है. ट्रस्ट के प्रतिनिधियों के अनुसार नीलामी में जुटाया पैसा गरीब बच्चों की पढ़ाई और बीमार लोगों के इलाज में उपयोग किया जाएगा. बताया जा रहा है कि करीब 60 गैर-सरकारी संगठनों को यह पूरा पैसा दान किया जाएगा. 2016 में 25000 की बोली से शुरू हुई यह पहल अब कई करोड़ रुपये जुटाने वाली पहल बन गई है. पिछले साल इस ट्रस्ट ने इसी तरह जुटाई गई 1.66 करोड़ की राशि से 750 से अधिक छात्रों की फीस भरी थी. इसके अलावा 150 से ज्यादा मरीजों का इलाज कराया गया था.
ये वीडियो भी देखिए
इस भव्य नीलामी की खूबसूरत बात यह है कि इसका उपयोग किसी व्यक्तिगत या व्यावसायिक लाभ के लिए नहीं किया जाता. कीर्ति रिचमंड विला के निवासियों द्वारा संचालित एक चैरिटेबल ट्रस्ट इस पूरी राशि को संभालता है. जिसे बाद में मिलकर गरीबों के लिए दान किया जाता है.
ये भी पढ़ेंः Anant Chaturdashi 2026: कब किया जाएगा गणेश विसर्जन? जानिए सही तारीख और शुभ मुहूर्त
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं