विज्ञापन

बारिश आते ही बढ़ी इस बनारसी चाट की डिमांड, Zomato पर बिरयानी को भी छोड़ा पीछे, घर पर बनाना है बेहद आसान

Banarasi Chaat Recipe: मानसून में घर पर ऐसे बनाएं एकदम मार्केट जैसी चटपटी और कुरकुरी बनारसी चाट. उंगलियां चाटते रह जाएंगे खाने वाले.

बारिश आते ही बढ़ी इस बनारसी चाट की डिमांड, Zomato पर बिरयानी को भी छोड़ा पीछे, घर पर बनाना है बेहद आसान
Banarasi Chaat: कैसे बनाएं चटपटी चाट.
NDTV

Banarasi Chaat Recipe In Hindi: चाट का नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है. क्या आपको भी बारिश में चटपटा और मसालेदार चाट खाना पसंद है. अगर हां, तो आप बनारस की मशहूर चाट जिसकी डिमांड मानसून आते ही आसमान छूने लगती को ट्राई कर सकते हैं. आपको बता दें कि ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप्स जैसे ज़ोमैटो पर इस लाजवाब चाट ने बिरयानी जैसी फेवरेट डिश को भी पीछे छोड़ दिया है.

​अगर आप सोच रहे हैं कि ऐसी कौन सी चाट है जो हर किसी की जुबान पर चढ़ी हुई है, तो आपको बता दें कि यह वही बनारसी स्टाइल की तीखी, मीठी और कुरकुरी चाट है, जिसे देखते ही खाने का दिल मचल जाता है. खास बात यह है कि इस टेस्टी चाट को आप घर पर बहुत ही आसानी से बना सकते हैं. आइए जानते हैं कि बारिश के इस सुहाने मौसम में इस खास चाट की डिमांड क्यों इतनी बढ़ गई है और इसे घर पर कैसे झटपट तैयार किया जा सकता है.

​बारिश में क्यों बढ़ जाती है चाट की डिमांड?

​जब बाहर झमाझम बारिश हो रही हो और ठंडी हवा चल रही हो, तो ऐसे मौसम में गरमा-गरम और चटपटी चीज़ें खाने का मज़ा ही कुछ और होता है. बनारस की गलियों से निकलकर यह चाट अब देश के कोने-कोने में लोगों की फेवरेट बन चुकी है. ज़ोमैटो के आंकड़ों के मुताबिक, मानसून के सीजन में लोग बिरयानी या पिज्जा की बजाय इस तरह के ट्रेडिशनल स्ट्रीट फूड को ज्यादा ऑर्डर कर रहे हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह इसका मसालेदार स्वाद. 

Latest and Breaking News on NDTV

(Credit: Screengrab from  Zomato) 

​कैसे बनाएं बनारसी चाट- (How To Make Banarasi Chaat)

  1. ​मार्केट जैसी टेस्टी बनारसी चाट बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है. 
  2. ​सबसे पहले उबले हुए आलू लें और उन्हें मैश कर लें. अब इसमें थोड़ा सा कॉर्नफ्लोर या अरारोट मिलाकर क्रिस्पी टिक्की तैयार कर लें. 
  3. तवे पर हल्का तेल या घी डालकर इन टिक्कियों को दोनों तरफ से गोल्डन और कुरकुरा सेंक लें.
  4. इस चाट की जान इसके मसाले और छोले होते हैं. आप चाहें तो रात भर भीगे हुए सफेद या हरे मटर को उबालकर उसमें चाट मसाला, भुना जीरा पाउडर, काला नमक और थोड़ी सी लाल मिर्च डालकर तैयार कर सकते हैं.
  5. एक प्लेट में गरमा-गरम टिक्की रखें, ऊपर से क्रश किए हुए मटर या छोले डालें. 
  6. इसके बाद ठंडी दही, इमली की खट्टी-मीठी चटनी और हरी तीखी चटनी डालें.
  7. अब इसके ऊपर बारीक कटा हुआ प्याज, हरा धनिया, अनार के दाने और ढेर सारी बारीक सेव या क्रश की हुई पापड़ी डालकर गार्निश कर लें. 
  8. आपकी एकदम मार्केट जैसी स्वादिष्ट बनारसी चाट बनकर तैयार है. 

​क्यों खास है यह डिश?

​इस चाट की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें इस्तेमाल होने वाली सारी सामग्री आसानी से हमारे किचन में मिल जाती है. न तो इसमें किसी महंगे सामान की जरूरत होती है और न ही इसे बनाने में घंटों का समय लगता है. 

ये भी पढ़ें- चीनी के बढ़ते दामों से परेशान? घर पर बनाएं बिना शक्कर की हेल्दी और टेस्टी मिठाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Banarasi Chaat, Chaat Recipe, Street Style Chaat Recipe, Famous Chaat Places
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com