विज्ञापन

केले के फूलों से बनाएं सब्जी, स्वाद ऐसा की भूल जाएंगे कीमे का टेस्ट, घर पर बनाना है आसान

हर रोज एक ही तरह की सब्जी खाकर बोर हो गए हैं, तो एक बार केले के फूलों से सब्जी तैयार करें. यहां जानते हैं इसकी स्वादिष्ट रेसिपी-

केले के फूलों से बनाएं सब्जी, स्वाद ऐसा की भूल जाएंगे कीमे का टेस्ट, घर पर बनाना है आसान
Banana Flower Sabji Recipe : केले के फूलों से बनाएं सब्जी

अगर आप रोज-रोज एक जैसी सब्जियां खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो केले के फूल की सब्जी आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है. केले का फूल न सिर्फ पोषक तत्वों से भरपूर होता है, बल्कि सही तरीके से बनाने पर इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि कई लोग इसकी तुलना मछली या कीमे जैसी डिश से भी करते हैं. अच्छी बात ये है कि आप इस सब्जी को घर पर बहुत ही आसान तरीके से बना सकते हैं. यहां जानते हैं केले के फूलों से सब्जी कैसे बनाएं?

वीडियो में देखें रेसिपी

केले के फूल को कैसे करें तैयार?

सबसे पहले केले के फूल की बाहरी परतों को हटाकर अंदर के फूल निकाल लें. हर फूल के अंदर मौजूद सख्त सफेद डंडी और पतली सफेद झिल्ली को निकाल दें, क्योंकि ये हिस्सा पकने के बाद भी कड़ा रहता है. सभी फूलों को अच्छी तरह धो लें.

अब इन फूलों को कुकर में डालें और एक छोटा गिलास पानी मिलाकर मीडियम आंच पर 2 सीटी तक पका लें. ठंडा होने के बाद फूलों को हाथ से दबाकर उनका सारा अतिरिक्त पानी निकाल दें.

मसाला कैसे करें तैयार?

मिक्सर जार में 1 छोटा चम्मच काला सरसों, 8-10 लहसुन की कलियां, 1 इंच अदरक का टुकड़ा और 2 सूखी लाल मिर्च डालकर थोड़ा पानी मिलाएं और बारीक पेस्ट बना लें.

अब तैयार करें सब्जी

सब्जी तैयार करने के लिए कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करें. इसमें एक बारीक कटा प्याज डालकर सुनहरा होने तक भून लें. अब उबले हुए केले के फूल डालें और स्वादानुसार नमक मिलाकर अच्छी तरह फ्राई करें. जब फूलों से तेल अलग होने लगे, तब इसमें एक कटा हुआ टमाटर डालें.

इसके बाद आधा-आधा चम्मच जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और चौथाई चम्मच काली मिर्च पाउडर डालें. तैयार किया हुआ सरसों वाला पेस्ट भी मिला दें. मसाले को तब तक भूनें जब तक तेल ऊपर न दिखने लगे. लास्ट में आधा चम्मच गरम मसाला डालकर 2-3 मिनट और पकाएं. गैस बंद करने के बाद ऊपर से ताजा हरा धनिया डाल दें.

कैसे करें केले के फूलों की सब्जी?

तैयार केले के फूल की यह मसालेदार सब्जी गर्मागर्म रोटी, पराठे या चावल के साथ परोसी जा सकती है. इसका अनोखा स्वाद और बेहतरीन खुशबू खाने का मजा कई गुना बढ़ा देती है. एक बार इसे घर पर बनाकर जरूर ट्राई करें.

ये भी पढ़ें - केले को काला होने से कैसे बचाएं? 3 हैक्स, जिनसे फ्रेश रहेगा केला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Banana Flower, Food, Banana Flower Benefits, Banana Flower Recipe, Vegetables
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com