विज्ञापन

दिवाली की बची हुई खिल से बनाएं समोसा कचौड़ी और पकौड़ी से भी टेस्टी ब्रेकफास्ट, नोट करें रेसिपी

दिवाली पूजा में खिल का इस्तेमाल मुख्य रूप से किया जाता है. लेकिन अक्सर ये प्रसाद में चढ़ने के बाद साइड में पड़ा रह जाता है. अगर अभी भी आपके घर में खिल बची हुई है, तो इसे खराब होने से पहले इससे झटपट स्वादिष्ट नाश्ता तैयार कर लें. यहां जानते हैं रेसिपी-

दिवाली की बची हुई खिल से बनाएं समोसा कचौड़ी और पकौड़ी से भी टेस्टी ब्रेकफास्ट, नोट करें रेसिपी
Leaftover kheel Breakfast Recipe : बची खिल से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता

दिवाली के बाद अक्सर घर में खील, मुरमुरा और लाई बच जाती है. ज्यादातर लोग इन्हें कुछ दिनों तक संभालकर रखते हैं और बाद में फेंक देते हैं. लेकिन अगर आप चाहें, तो इसी बची हुई खील से ऐसा कुरकुरा नाश्ता तैयार कर सकते हैं, जो स्वाद में समोसा, कचौड़ी और पकौड़ी की याद दिला दे. यूट्यूब चैनल Manu Ki Rasoi में बताई गई ये आसान रेसिपी न सिर्फ स्वादिष्ट है, बल्कि बचे हुए खील का काफी अच्छे तरीके से इस्तेमाल करने का तरीका बताया गया है. यहां जानते हैं-

वीडियो में देखें रेसिपी...

जरूरी सामान

  • बची हुई खील - 2 कप
  • सूजी / बेसन - 1/2 कप
  • बारीक कटा प्याज - 1
  • बारीक कटी हरी मिर्च - 2
  • कद्दूकस किया हुए 2 आलू - 1 छोटा चम्मच 
  • हरा धनिया - बारीक कटा हुआ
  • जीरा - 1/2 छोटा चम्मच
  • राई - 1/2 चम्मच 
  • भुना तिल - 1/2 
  • चिली फ्लैक्स - 1/2 छोटा चम्मच
  • गरम मसाला या चाट मसाला - 1/2 छोटा चम्मच
  • पानी - 1/2 Cup 
  • नमक - स्वादानुसार
  • तेल - तलने के लिए

बचे खील से ऐसे तैयार करें नाश्ता

इस रेसिपी के लिए सबसे पहले करीब 2 कप खील को अच्छी तरह साफ करके छान लें. ताकि उसमें मौजूद बारीक कण अलग हो जाएं. इसके बाद खील को मिक्सर में पीसकर बारीक पाउडर बना लें. दूसरी ओर 2 मीडियम साइज के आलू को कद्दूकस करके पानी से अच्छी तरह धो लें, ताकि अतिरिक्त स्टार्च निकल जाए. 

अब एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करके जीरा, राई और सफेद तिल का तड़का लगाएं. इसमें हरी मिर्च, अदरक और हरा धनिया डालकर हल्का भून लें. फिर आलू डालकर कुछ मिनट पकाए. जब आलू थोड़ा नरम हो जाएं, तब इसमें नमक, चिली फ्लेक्स और लगभग डेढ़ कप पानी डाला जाता है. मिश्रण में उबाल आने पर खील का पाउडर और कुछ चम्मच सूजी मिलाएं. सूजी की जगह बेसन का भी इस्तेमाल करें. अब लगातार चलाते हुए इसे गाढ़े डो जैसी बनावट तक पकाएं.

तैयार मिश्रण को तेल लगी थाली में फैलाकर 10 से 15 मिनट के लिए सेट हो दें. जब ये पूरी तरह जम जाए, तो इसे समोसे की तरह त्रिकोण, चौकोर या अपनी पसंद के किसी भी आकार में काट लें. इसके बाद गर्म तेल में इन टुकड़ों को सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें. ध्यान रखें कि तेल अच्छी तरह गर्म हो, ताकि नाश्ता टूटे नहीं और समान रूप से क्रिस्पी बने.

चटनी के साथ सर्व करें ये रेसिपी

इस नाश्ते के साथ धनिया, पुदीना, हरी मिर्च, कच्ची कैरी, अदरक और लहसुन की चटनी बेहद स्वादिष्ट लगती है. ऊपर से थोड़ा काला नमक डालने से स्वाद और भी बढ़ जाता है. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Crispy Breakfast, Food, Lifestyle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com