- अदरक में एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं.
- लहसुन स्वास्थ्य के लिए लाभदायक माना जाता है
- लौंग को सर्दी-जुकाम में लाभदायक माना जाता है.
Ayurvedic Diet: लोग फिट रहने के लिए क्या क्या नहीं करते, कोई सप्लीमेंट्स लेता है तो कोई विटामिन्स की गोलियां खाता है लेकिन इन चीजों का ज्यादा इस्तेमाल आपके हेल्थ के लिए नुकसानदायक हो सकता है. विटामिन्स की गोलियां और सप्लीमेंट्स खाने से आपके सेहत को लंबे समय तक परेशानियों का सामना करना पड़ता है. आप जो भी खाते हैं वो शरीर को किसी न किसी तरह से प्रभावित करता ही है. इसका कारण ये है कि आपके खानपान के माध्यम से जो तत्व आपके शरीर के अंदर जाते हैं, उनकी वजह से कई बॉडी फंक्शन काम करते हैं. जो सेहत के लिए अच्छे माने जाते हैं. आप जो खाते हैं, उसका सीधा असर आपकी हेल्थ पर पड़ता है. संतुलित और पौष्टिक आहार के अलावा भी हमारे किचन मे ऐसी बहुत सी आयुर्वेदिक चीजें है. जिनका सेवन हेल्थ को हेल्दी रखने के लिए किया जा सकता है. तो चलिए जानते हेल्थ के लिए किन चीजों का करें सेवन.
औषधीय गुणों से भरपूर हैं ये 8 नुस्खेः
1. दूधः

दूध पीने से नींद अच्छी आती है
दूध के फायदों के बारे में आयुर्वेद में भी बताया गया है. गरम दूध का सेवन करना सेहत के लिए अच्छा होता है. गरम दूध जल्दी पच जाता है, दूध पीने से नींद अच्छी आती है. लेकिन ठंडे दूध का सेवन करना नुकसानदाय भी हो सकता है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
2. अदरकः
अदरक में एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं. जो शरीर को इन्फेक्शन से बचाने में मदद कर सकती है. अदरक इम्यूनिटी को बढ़ाने में भी लाभदायक मानी जाती है. अदरक को पाचन के लिए भी अच्छा माना जाता है.
3. नींबूः
नींबू में विटामिन सी अच्छी मात्रा में पाया जाता है. नींबू हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. नींबू में मैग्नीशियम,कैल्शियम, फॉस्फोरस, जिंक जैसे कई तत्व पाए जाते हैं.
लंग कैंसर क्या है, यह कैसे होता है. लंग कैंसर क्यों होता है? इन सारे सवालों के जवाब पाने के लिए देखें ये वीडियोः
4. हल्दीः
हल्दी में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल के गुण पाए जाते हैं. जो गले के दर्द, भुखार जैसे बीमारी में राहत पहुंचाने का काम कर सकती है. हल्दी को आप दूध के साथ भी सेवन कर सकते हैं.
5. घीः
घी में विटामिन-के और विटामिन ए जैसे कई पोषण से भरपूर तत्व पाए जाते हैं. जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है. इसके अलावा ये आंखों और स्किन के लिए भी लाभदायक माना जाता है.
6. तुलसीः
भारत में तुलसी लगभग हर घर में आपको मिल जाएगा. हिंदू धर्म में तुलसी की पूजा की जाती है. तुलसी को इम्युनिटी बढ़ाने के लिए एक औषधी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. तुलसी के पत्ते का काढ़ा या चाय हेल्थ के लिए बहुत लाभदायक मानी जाती है.
7. लहसुनः
लहसुन स्वास्थ्य के लिए लाभदायक माना जाता है. लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाएं जाते है. जो आपको कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी के खतरे से बचाने में मदद कर सकता है. लहसुन को आप कच्चा या शहद के साथ खा सकते हैं.
8. लौंगः
लौंग को गैस, एसिडिटी, कीड़ें, कब्ज और पेट दर्द जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. लौंग में अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है. जो वायरल इंफेक्शन से बचाने में मदद कर सकते हैं. लौंग को सर्दी-जुकाम में भी लाभदायक माना जाता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें
Natural Flu Remedies: फ्लू-वायरस से बचने के लिए अपनाएं ये चार घरेलू उपाय
Diabetes Diet: ब्ल्ड शुगर लेवल मैनेज करने में मदद करेगा स्प्राउट्स और पालक से बना यह ढोकला
Weight Loss Breakfast: सर्दियों में घटाना है वजन, तो नाश्ते में भूलकर भी न खाएं ये चार चीजें
Vitamin E For Hair: बालों को हेल्दी रखने के लिए विटामिन ई से भरपूर इन 8 चीजों का करें सेवन
सर्दियों में वायरल इंफेक्शन से बचने के लिए डाइट में शामिल करें, ये 5 एंटीऑक्सीडेंट फूड्स
Bhai Dooj 2020: कब है भाई दूज और क्या है इसका महत्व, त्योहार पर बनाएं यह खास पकवान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं