विज्ञापन

सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीने के फायदे क्या हैं?

सोने से पहले अगर आप हल्दी वाला दूध पीते हैं, तो इससे न सिर्फ नींद की समस्या दूर होती है बल्कि कई फायदे हो सकते हैं. यहां जानते हैं रात में सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीने से क्या होता है?

सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीने के फायदे क्या हैं?
Turmeric Milk benefits : रात में हल्दी वाला दूध पीने के क्या फायदे हैं?

दिनभर की थकान के बाद जब बिस्तर पर जाते हैं, तो नींद आने में काफी समय लग जाता है. ऐसे में नींद पूरी न होने की समस्या होने लगती है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो सोने से पहले 1 गिलास हल्दी वाला दूध पिएं. इससे न सिर्फ नींद अच्छी आती है, बल्कि सेहत को भी कई जबरदस्त फायदे हो सकते हैं. गाजियाबाद स्थित परमार्थ आश्रण के आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉ. राहुल चतुर्वेदी का कहना है कि हल्दी में पाया जाने वाला करक्यूमिन कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है. वहीं, दूध की बात करें, तो इसमें प्रोटीन और कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है. अगर आप नियमित रूप से इसका सेवन करते हैं, तो इससे आपकी कई दिक्कतें दूर हो सकती हैं. यहां जानते हैं रात में सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीने के क्या फायदे हैं?

अच्छी नींद लाए

डॉ. राहुल सोने से पहले अगर आप हल्दी वाला दूध पीते हैं, तो इससे आपको अच्छी नींद आ सकती है. दरअसल, गर्म दूध शरीर को रिलैक्स करने में मदद करता है और ये सोने से पहले एक शांत माहौल बनाने में मददगार होता है. इसलिए कई हेल्थ एक्सपर्ट सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीने की सलाह देते हैं. 

शरीर की सूजन हो सकती है कम

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट चतुर्वेदी का कहना है कि हल्दी में मौजूद करक्यूमिन प्राकृतिक एंटी-इन्फ्लेमेटरी तत्व है. यही कारण है कि इसे जोड़ों के दर्द, मांसपेशियों की थकान और शरीर की सूजन को कम करने के लिए उपयोग किया जाता है. नियमित रूप से सीमित मात्रा में हल्दी वाला दूध पीना शरीर की रिकवरी में मदद कर सकता है.

पाचन को करे बेहतर

रात में हल्दी वाला दूध पीने से पाचन तंत्र को भी फायदा मिल सकता है. हल्दी पित्त के निर्माण को बढ़ावा देने में मदद करती है, जिससे भोजन के पाचन की प्रक्रिया बेहतर हो सकती है. इसके कारण कुछ लोगों को पेट फूलने और भारीपन जैसी समस्याओं में राहत मिलती है.

इम्यूनिटी को मिलता है सपोर्ट

मौसम बदलते ही सर्दी-जुकाम और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है. हल्दी अपने एंटीऑक्सीडेंट गुणों के कारण शरीर की प्राकृतिक रक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मदद कर सकती है. इसलिए कई घरों में बीमारी के मौसम में हल्दी वाला दूध जरूर पिलाया जाता है.

हड्डियों और मांसपेशियों के लिए फायदेमंद

दूध कैल्शियम और प्रोटीन का अच्छा स्रोत है. जब इसमें हल्दी मिलाई जाती है तो यह हड्डियों और मांसपेशियों के स्वास्थ्य के लिए और भी उपयोगी माना जाता है. खासकर उम्र बढ़ने के साथ यह आदत फायदेमंद साबित हो सकती है.

कब और कैसे पिएं?

आयुर्वेद एक्सपर्ट का कहना है कि सोने से 30 से 60 मिनट पहले एक कप गर्म हल्दी वाला दूध पीना बेहतर माना जाता है. स्वाद और करक्यूमिन के बेहतर अवशोषण के लिए इसमें एक चुटकी काली मिर्च भी मिलाई जा सकती है.

ये भी पढ़ें- दूध में घी और हल्दी मिलाकर पीने से क्या होगा?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Haldi Doodh, Haldi Doodh At Night, Haldi Doodh Benefits, Haldi Doodh Benefits In Hindi, Turmeric Milk
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com