विज्ञापन

दिल्ली हाईकोर्ट, लाल किला, IGI एयरपोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, 15 अगस्त से एक दिन पहले आए ईमेल से हड़कंप

धमकी भरे मैसेज में दिल्ली हाई कोर्ट के साथ ही दिल्ली मेट्रो और अंबाला जाने वाली ट्रेनों को भी निशाना बनाने की बात कही गई है. इसमें बब्बर खालसा (Parmar-Canada) का नाम लिखा है.

दिल्ली हाईकोर्ट, लाल किला, IGI एयरपोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, 15 अगस्त से एक दिन पहले आए ईमेल से हड़कंप
दिल्ली हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है
  • 15 अगस्त से एक दिन पहले दिल्ली हाई कोर्ट समेत कई जगहों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है
  • धमकी भरा ईमेल खालिस्तान के नाम पर भेजा गया है और दिल्ली को खालिस्तान बनाने की बात कही गई है
  • दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं और मामले की जांच में जुट गई हैं
नई दिल्ली:

दिल्ली हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. 15 अगस्त यानी कि स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले हईकोर्ट, लाल किला, दिल्ली मेट्रो, आईजीआई एयरपोर्ट समेत कई जगहों को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल भेजे जाने से हड़कंप मच गया है.  इस मामले की शिकायत दिल्ली पुलिस से की गई है. दिल्ली हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल दिल्ली पुलिस के संपर्क में हैं. दिल्ली हाई कोर्ट को 15 अगस्त से पहले खालिस्तान के नाम पर धमकी भरा ई-मेल भेजा गया है.

दिल्ली हाई कोर्ट और दिल्ली मेट्रो को बम से उड़ाने की धमकी

इस ई मेल में दिल्ली हाईकोर्ट में 15 अगस्त को दोपहर 2 बजकर 11 मिनट पर धमाके का दावा किया गया है. वहीं डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में 3 बजकर 11 मिनट पर बम ब्लास्ट की धमकी दी गई है. ईमेल में लिखा है- 'दिल्ली बनेगा खालिस्तान'. धमकी भरे मैसेज में दिल्ली हाई कोर्ट के साथ ही दिल्ली मेट्रो और अंबाला जाने वाली ट्रेनों को भी निशाना बनाने की बात कही गई है. इसमें बब्बर खालसा (Parmar-Canada) का नाम लिखा है.

दिल्ली हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अधिकारियों का कहना है कि उनसे धमकी झूठी होने की बात कही गई है.पुलिस इससे निपटने के लिए सभी सुरक्षा उपाय कर रही है. 

15 अगस्त पर बम ब्लास्ट की धमकी

गृह मंत्री अमित शाह और अदालतों को लेकर भी धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल किया गया है. वहीं पंजाब के जंडियाला गुरु समेत कई अन्य जगहों का भी जिक्र किया गया है. धमकी भरा ई-मेल सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं. ई-मेल और इसे भेजने वाले की पहचान की जारी है.15 अगस्त के मौके पर पांच और जगहों को बम की धमकी भेजी गई है. इनमें दिल्ली हाई कोर्ट के साथ ही जाम नगर हाउस, झंडेवालान बिल्डिंग, साकेत ऑफिस, DM दफ्तर, टर्मिनल 3 IGI, SDM दफ्तर दिल्ली कैंट भी शामिल हैं. सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं. फायर गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं. हालांकि अब तक की जांच में  कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है. पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर है.

ये भी पढ़ें-लाल किला को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस के कॉल से दिल्ली तक हड़कंप

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Highcourt, Delhi High Court Bomb Threat, 15 August, Independence Day (India), Delhi Metro Bomb Threat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com