विज्ञापन
This Article is From Nov 21, 2025

आज क्या बनाऊं: खाने के स्वाद को बढ़ाने ही नहीं सेहत में भी कमाल है इस चीज से बनी चटनी, नोट करें रेसिपी

Amrood Ki Chutney: ठंड के मौसम में फ्रेश अमरूद मार्केट में आसानी से मिल जाते हैं. अगर आप भी अमरूद खाने के शौकीन हैं तो एक बार जरूर ट्राई करें अमरूद की स्वादिष्ट चटनी.

आज क्या बनाऊं: खाने के स्वाद को बढ़ाने ही नहीं सेहत में भी कमाल है इस चीज से बनी चटनी, नोट करें रेसिपी
Amrood Ki Chutney: कैसे बनाएं अमरूद की चटनी.

अमरूद एक ऐसा फल है जिसका नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है. ठंड के मौसम में फ्रेश अमरूद खाने का मजा ही अलग होता है. इसका खट्टा-मीठा स्वाद इसे बाकि फलों से अलग बनाता है. अमरूद को सिर्फ स्वाद के लिए ही नहीं बल्कि, सेहत के लिए भी कमाल माना जाता है. इसे कई तरह से डाइट में शामिल किया जा सकता है. इसमें मैग्नीज, पोटैशियम, विटामिन, विटामिन सी, मिनरल, लाइकोपीन, फाइबर जैसे गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं अमरूद की स्वादिष्ट चटनी.

कैसे बनाएं अमरूद की चटनी- How To Make Guava Chutney Recipe At Home:

सामग्री-

  • अमरूद , बारीक कटा हुआ
  • लहसुन की कली
  • नमक
  • नींबू का रस
  • हरी मिर्च
  • अदरक, टुकड़ों में कटा हुआ
  • लाल मिर्च
  • हरा धनिया, टुकड़ों में कटा हुआ

विधि-

अमरूद की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले अमरूद को धो लें. फिर इसके छोटे-छोटे टुकड़े कर लें. इन सारी सामग्री को एक साथ मिलाकर ​पीस लें आपकी चटनी सर्व करने के लिए तैयार है. इसे अगर आप मीठी बनाना चाहते हैं तो इसमें गुड़ का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: रेगुलर छोले खा-कर हो गए हैं बोर तो एक बार जरूर ट्राई करें स्वादिष्ट चिकर छोले, नोट करें रेसिपी 

Latest and Breaking News on NDTV

अमरूद की चटनी खाने के फायदे- (Amrood ki chutney Khane Ke Fayde)

अमरूद की चटनी खाने से पाचन को बेहतर रखने में मदद मिल सकती है. क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन और फाइबर के गुण डाइजेशन के लिए अच्छे माने जाते हैं. इतना ही नहीं इसके सेवन से डायबिटीज को कंट्रोल करने में भी मदद मिल सकती है. इसे विटामिन सी का अच्छा सोर्स माना जाता है, जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में मददगार हैं. मजबूत इम्यूनिटी शरीर को कई तरह के संक्रमण से बचाने में मददगार है.

Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Which Disease Is Cured By Eating Guava Chutney, How To Make Guava Chutney Recipe, Amrood Ki Chutney Khane Ke Fayde, Guava Chutney, Guava Chutney Recipe, Guava, Guava Chutney Benefits, Amrood Ki Chutney, Amrood Ki Chutney Kaise Banaye, Amrood, Guava Chutney Eating Benefit
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com