क्या आप भी सुबह के नाश्ते में कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं, जो खाने में टेस्टी हो और साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद, तो मिक्स दाल डोसा आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है. अक्सर डोसा बनाने के लिए हमें दाल-चावल को रातभर भिगोना पड़ता है, फिर पीसकर घंटों फर्मेंटेशन उठने का इंतजार करना पड़ता है. लेकिन आज हम आपको एक ऐसी रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसमें न तो फर्मेंटेशन की जरूरत है, न ही किसी सोडे या ईनो की. यह डोसा पूरी तरह से नेचुरल, क्रिस्पी और प्रोटीन से भरपूर है.
कैसे बनाएं प्रोटीन रिच दाल डोसा- (How To Make Protein Rich Dal Dosa)
सामग्री-
- चना दाल - 2 बड़े चम्मच
- मूंग दाल - 2 बड़े चम्मच
- मसूर दाल - 2 बड़े चम्मच
- उरद दाल - 2 बड़े चम्मच
- चावल - 8 बड़े चम्मच
- मेथी दाना - ½ छोटा चम्मच
- हरी मिर्च - 1
- अदरक - ½ इंच का टुकड़ा
- दही - ¼ कप
- नमक - 1 छोटा चम्मच
- बेकिंग सोडा - ¼ छोटा चम्मच

कैसे बनाएं प्रोटीन रिच दाल डोसा. (Image @nishamadhulika)
विधि-
- सबसे पहले चारों तरह की दालों उड़द, चना, तुअर, मूंग को एक बड़े बर्तन में मिक्स कर लें.
- इन्हें पानी से 2-3 बार अच्छी तरह धो लें ताकि सारी गंदगी साफ हो जाए. फिर चावल को एक बाउल में लें और अच्छे से धोकर रख दें.
- इन्हें साफ पानी में करीब 2 घंटे के लिए भिगोकर रख दें. एक छोटे से बाउल में मेथी को छोड़ा सा भिगोकर रख दें.
- जब दाल और चावल अच्छी तरह फूल जाएं, तो इनका एक्स्ट्रा पानी निकाल दें.
- अब इन्हें मिक्सर ग्राइंडर के जार में डालें. इसी के साथ जार में हरी मिर्च, अदरक का टुकड़ा और हींग डाल दें. थोड़ा सा पानी डालकर इसका एक एकदम स्मूथ और गाढ़ा बैटर पीस लें.
- ध्यान रहे कि बैटर को बहुत ज्यादा पतला नहीं करना है.
- तैयार बैटर को एक बड़े कटोरे में निकालें. अब इसमें स्वादानुसार नमक और बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
- आपका डोसा बैटर तुरंत बनाने के लिए बिल्कुल तैयार है. इसे रखने की कोई जरूरत नहीं है.
- अब गैस पर एक नॉन-स्टिक तवा गर्म करें. तवे पर थोड़ा सा पानी छिड़क कर उसे सूती कपड़े या टिशू पेपर से पोंछ लें, ताकि तवे का तापमान सही हो जाए.
- अब तवे के बीच में एक से डेढ़ चमचा बैटर डालें और उसे गोल-गोल घुमाते हुए डोसे की तरह फैलाएं.
- डोसे के किनारों पर और बीच में थोड़ा सा तेल या घी लगाएं. गैस की आंच को मीडियम रखें ताकि डोसा अंदर से अच्छी तरह पक जाए और बाहर से एकदम क्रिस्पी हो जाए.
- जब डोसा नीचे से तवा छोड़ने लगे और उसका रंग गोल्डन ब्राउन हो जाए, तो इसे सावधानी से पलटें या फिर सीधे रोल कर लें.
- आपका गरमा-गरम, सुपर टेस्टी और क्रिस्पी मिक्स दाल डोसा बनकर तैयार है.
- आप इसे नारियल की चटनी, हरी चटनी या फिर गरमा-गरम सांभर के साथ सर्व कर सकते हैं.
वजन घटाने और एनर्जी बढ़ाने में है मददगार-
यह मिक्स दाल डोसा उन लोगों के लिए सबसे अच्छा है जो अपना वजन कम (Weight Loss) करना चाहते हैं या फिर दिनभर एक्टिव रहने के लिए एक अच्छा एनर्जी सोर्स ढूंढ रहे हैं. इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन और फाइबर होता है, जिससे इसे खाने के बाद आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है और आपको बार-बार भूख नहीं लगती. इसके अलावा, जिन लोगों को डायबिटीज है या जो अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखते हैं, उनके लिए भी यह नाश्ता बेहद फायदेमंद है.
यहां देखें पूरा वीडियो-
ये भी पढ़ें- हर उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद है आयरन और कैल्शियम से भरपूर मोरिंगा चीला, नाश्ते में जरूर करें शामिल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं