विज्ञापन

शेफ कुनाल कपूर के स्टाइल में बनाएं अमृतसरी पनीर भुर्जी, हर निवाले में मिलेगा ढाबे वाला मजा

Amritsari Paneer Bhurji Recipe: हर बार पनीर की एक जैसी सब्जी खाने से बोर हो गए हैं? इस बार ट्राई करें शेफ कुनाल कपूर के स्टाइल की अमृतसरी पनीर भुर्जी.

शेफ कुनाल कपूर के स्टाइल में बनाएं अमृतसरी पनीर भुर्जी, हर निवाले में मिलेगा ढाबे वाला मजा
Amritsari Paneer Bhurji Recipe
chefkunalkapur.com

Amritsari Paneer Bhurji: पनीर से बनने वाली डिशेज भारतीय घरों में काफी पसंद की जाती हैं. पनीर बटर मसाला, शाही पनीर और कड़ाही पनीर जैसी रेसिपीज तो सभी घरों में अक्सर बनती हैं, लेकिन अगर आप कुछ नया और मसालेदार ट्राई करना चाहते हैं तो अमृतसरी पनीर भुर्जी एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. पंजाब के अमृतसर शहर की यह डिश अपने चटपटे स्वाद और देसी मसालों की वजह से जानी जाती है. इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और यह रोटी, पराठे, कुलचे या ब्रेड के साथ भी शानदार लगती है. अगर घर में अचानक मेहमान आ जाएं या कुछ झटपट और स्वादिष्ट बनाना हो, तो यह रेसिपी काम आ सकती है. यहां हम आपको बता रहे हैं शेफ कुनाल कपूर के स्टाइल की अमृतसरी पनीर भुर्जी की रेसिपी.

अमृतसरी पनीर भुर्जी के लिए सामग्री- (Ingredients For Making Paneer Bhurji)

  • 250 ग्राम पनीर, क्रम्बल किया हुआ
  • 2 मध्यम प्याज, बारीक कटे हुए
  • 2 टमाटर, बारीक कटे हुए
  • 1 हरी मिर्च, कटी हुई
  • 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • 1/2 छोटा चम्मच हल्दी
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
  • 1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी
  • 2 बड़े चम्मच तेल या घी
  • नमक स्वादानुसार
  • हरा धनिया सजाने के लिए

अमृतसरी पनीर भुर्जी बनाने का तरीका- (How To Make Amritsari Paneer Bhurji)

  1. सबसे पहले एक कड़ाही में तेल या घी गर्म करें. इसमें जीरा डालें और चटकने दें. अब प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें. इसके बाद अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालकर एक मिनट तक पकाएं.
  2. अब कटे हुए टमाटर डालें और उन्हें नरम होने तक पकाएं. फिर हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं. मसाले को तब तक भूनें जब तक तेल अलग होता न दिखाई देने लगे.
  3. इसके बाद क्रम्बल किया हुआ पनीर डालें और हल्के हाथों से मिलाएं. अब कसूरी मेथी और गरम मसाला डालें. लगभग 3 से 4 मिनट तक पकाने के बाद गैस बंद कर दें. ऊपर से ताजा हरा धनिया डालकर सजाएं.

टिप्स-

अगर आप ढाबा जैसा स्वाद चाहते हैं तो पनीर को ज्यादा देर तक न पकाएं. ज्यादा पकाने से पनीर सख्त हो सकता है. ताजा पनीर और कसूरी मेथी का इस्तेमाल इस डिश के स्वाद को और बेहतर बना देता है.

यह भी पढ़ें- Nimona Recipe: घर पर ट्राई करें शेफ रणवीर बरार की लखनवी निमोना रेसिपी, हरे मटर से बनती है ये देसी स्वादिष्ट डिश

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com