विज्ञापन

Rajasthani Malai Pyaaz Sabji Recipe: गर्मियों में स्वाद देने के साथ लू से भी बचाती है 'राजस्थानी मलाई प्याज की सब्जी', नोट करें रेसिपी

Rajasthani Malai Pyaaz Sabji Recipe: गर्मियों के मौसम में लोग ऐसी सब्जियां खाना पसंद करते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ पेट पर भी हल्की लगें. राजस्थान की मलाई प्याज की सब्जी ऐसी ही एक डिश है, जिसमें दही, मसाले और प्याज का शानदार मेल देखने को मिलता है.

Rajasthani Malai Pyaaz Sabji Recipe: गर्मियों में स्वाद देने के साथ लू से भी बचाती है 'राजस्थानी मलाई प्याज की सब्जी', नोट करें रेसिपी
Rajasthani Malai Pyaaz Sabzi Recipe
AI

Rajasthani Malai Pyaaz Sabji Recipe: गर्मियों के मौसम में लोग ऐसी सब्जियां खाना पसंद करते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ पेट पर भी हल्की लगें. राजस्थान की मलाई प्याज की सब्जी ऐसी ही एक डिश है, जिसमें दही, मसाले और प्याज का शानदार मेल देखने को मिलता है. इसका स्वाद क्रीमी होता है, प्याज की नैचुरल मिठास और दही की हल्की खटास मिलकर इसे बेहद बैलेंस्ड स्वाद देती है. इसे रोटी, पराठे या बाजरे की रोटी के साथ भी आराम से खाया जा सकता है. यह सब्जी आपको ठंडक देती है और लू यानि गरम हवाओं से बचाने में मदद करती है.

मलाई प्याज सब्जी बनाने के लिए जरूरी सामग्री- (Ingredients For Making Malai Pyaaz Sabji)

  • 2 कप दही
  • 2 मध्यम आकार के प्याज
  • 1 चम्मच जीरा
  • 1 चम्मच राई
  • चुटकी भर हींग
  • 1 चम्मच कुटी हुई लाल मिर्च
  • 1 चम्मच धनिया पाउडर
  • आधा चम्मच हल्दी
  • 1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च
  • 1-2 हरी मिर्च
  • 1 चम्मच अदरक लहसुन कटा हुआ
  • 2 चम्मच क्रीम
  • नमक स्वादानुसार
  • 1 चम्मच गर्म मसाला
  • हरा धनिया गार्निश के लिए
  • 2 चम्मच घी या तेल

यह भी पढ़ें- क्या आपने कभी उबले बादाम खाए हैं? जानिए ब्लैंच्ड बादाम के फायदे और बनाने का तरीका

मलाई प्याज सब्जी बनाने की विधि- (How To Make Malai Pyaaz Sabzi)

  1. सबसे पहले एक बाउल में दही लें और उसमें कुटी मिर्च, नमक, हल्दी, धनिया पाउडर और कश्मीरी मिर्च डालकर अच्छे से फेंट लें. ध्यान रखें कि दही पूरी तरह स्मूद हो जाए.
  2. अब कड़ाही में घी या तेल गर्म करें. इसमें जीरा, राई और हींग डालें. इसके बाद अदरक लहसुन और हरी मिर्च डालकर हल्का भून लें. जब मसालों की खुशबू आने लगे, तब धीरे-धीरे दही डालें और लगातार चलाते रहें ताकि दही फटे नहीं.
  3. जब दही हल्का उबलने लगे, तब इसमें कटे हुए प्याज डालें. प्याज को ज्यादा नरम न करें, हल्का क्रंच बना रहने दें. आखिर में क्रीम डालें और ऊपर से गर्म मसाला और हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें.

गरमागरम मलाई प्याज की सब्जी को रोटी या पराठे के साथ परोसें. इसका स्वाद आपको राजस्थानी खाने का असली मजा देगा. यह डिश बनाने में  आसान भी है और गर्मियों में खाने के लिए एकदम परफेक्ट भी है.

Watch Video: History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com