विज्ञापन

रोजाना खाली पेट 7 दिन तक देसी आंवले का जूस पीने से क्या होता है?

Amla Juice Ke Fayde: आंवला को सेहत का भंडार का कहा जाता है. अगर आप रोजाना आंवले के जूस का सेवन करते हैं, तो शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं.

रोजाना खाली पेट 7 दिन तक देसी आंवले का जूस पीने से क्या होता है?
Amla Juice: आंवला का जूस पीने के फायदे.

Amla Juice Ke Fayde: देसी आंवला को आयुर्वेद में औषधि से कम नहीं माना जाता है. क्योंकि ये एक ऐसा सुपरफूड है जिसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. आंवला को भारतीय करौंदा या अमृत फल के नाम से भी जाना जाता है. आपको बता दें कि इसमें विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ए, विटामिन बी, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, फ्लेवोनोइड्स, फेनोलिक, भरपूर होता है, जो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मददगार हैं. इसे आप कई तरह से डाइट में शामिल कर सकते हैं, इसका अचार बना सकते हैं, आंवला की चटनी बना सकते हैं, इसका मुरब्बा बना सकते हैं या घर के बने जूस का सेवन कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं आंवला जूस पीने के फायदे.

आंवला जूस पीने के फायदे- (Amla Juice Pine Ke Fayde)

1. इम्यूनिटी- 

आंवले के जूस को विटामिन सी का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है. रोजाना इस जूस के सेवन से कमजोर इम्यूनिटी को मजबूत बनाने और संक्रमण से बचने में मदद मिल सकती है. 

2. पाचन- 

आंवला जूस कब्ज, एसिडिटी और गैस जैसी पेट की समस्याओं को दूर कर पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद कर सकता है.

ये भी पढ़ें- 15 दिन तक लगातार भीगी किशमिश खाने से क्या होता है? फायदे जान हैरान हो जाएंगे 

Latest and Breaking News on NDTV

3. स्किन और बालों- 

आंवले के जूस में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो स्किन को चमकदार, बालों को मजबूत और घना बना सकता है.

4. वजन घटाने- 

आंवले के जूस में मौजूद गुण मेटाबॉलिज्म को तेज करने और शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मददगार हैं, जिससे से वजन को कम करने में मदद मिल सकती है. 

5. ब्लड शुगर- 

आंवला जूस डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद है क्योंकि, यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकता है. 

6. दिल- 

आंवला जूस कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल कर और ब्लड सर्कुलेशन को सुधारकर दिल को हेल्दी रख सकता है. 

7. आंखों- 

आंवले में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो आंखों की रोशनी को लिए अच्छे माने जाते हैं. आंखों को सेहतमंद रखने के लिए आप इस जूस का सेवन कर सकते हैं.

घर पर कैसे बनाएं आंवले का जूस- (How To Make Amla Juice)

सामग्री-

  • आंवला 
  • पानी

विधि-

आंवला जूस बनाने के लिए सबसे पहले आंवला को अच्छी तरह से धो लें और उन्हें छोटे टुकड़ों में काट लें. आंवला के टुकड़ों को मिक्सर में डालें और उन्हें पीस लें. इसमें पानी मिलाएं और फिर से पीस लें. मिश्रण को एक छलनी में डालें और रस को छान लें.  जूस बनकर तैयार है इसे फ्रेश पिएं.

World Heart Day: दिल की बीमार‍ियां कैसे होंगी दूर, बता रहे जाने-माने पद्मभूषण डॉक्‍टर TS Kler

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
आराधना सिंह
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amla Juice, Desi Amla Juice Benefits, Amla Juice Drink Every Morning Empty Stomach, Khali Pet Desi Amla Juice Pine Ke Fayde, How To Make Amla Juice At Home, Amla Juice Recipe Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com