Alum For Dark Underarms: काले अंडरआर्म्स न केवल हमें असहज महसूस कराते हैं बल्कि, इसकी वजह से हम अपनी पसंद की स्लीपलेस ड्रेस भी नहीं पहन पाते है. आज के समय में कई लोगों में ये समस्या देखी जा सकती है. दरअसल इसकी कई वजह हो सकती हैं जैसे साफ-सफाई का ध्यान न रखना, अंडरआर्म्स में परफ्यूम या स्प्रे का इस्तेमाल, बाल साफ करने के लिए रेजर का प्रयोग, पसीना और गंदगी आदि. इस समस्या को दूर करने के लिए हम कई तरह के घरेलू उपायों की मदद लेते हैं लेकिन उसके बाद भी हमें वो परिणाम नहीं मिलते जो हमें चाहिए होते हैं. तो अगर आप भी काले अंडरआर्म्स की समस्या से परेशान हैं, तो घबराएं नहीं इस समस्या को दूर करने के लिए आप फिटकरी का इस्तेमाल कर सकते हैं.
फिटकरी से कैसे करें अंडरआर्म्स का कालापन दूर- Fitkari Se Kaise Door Kare Dark Underarms:
1. फिटकरी से सफाई-
काले अंडरआर्म्स से बचने के लिए आप फिटकरी का इस्तेमाल कर सकते हैं. जब भी आप अंडरआर्म्स को शेव करें उसके बाद फिटकरी से सफाई करें. इससे स्किन को काली पड़ने से बचा सकते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Benefits Of Clove: किसी औषधी से कम नहीं है किचन में मौजूद ये छोटी सी लौंग, जानें 7 अद्भुत फायदे

2. दाग-धब्बे-
फिटकरी को कई लोग स्किन को क्लीन करने के लिए भी इस्तेमाल करते हैं. फिटकरी में एंटीबायोटिक, एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं. जो स्किन को काला होने से बचाने और दाग धब्बे को हटाने का काम कर सकते हैं.
3. डेड स्किन-
डेड स्किन को दूर करने के लिए भी आप फिटकरी का इस्तेमाल कर सकते हैं. फिटकरी को त्वचा पर रगड़ने से त्वचा पर जमा गंदगी और डेड स्किन को हटाने में मदद मिल सकती है.
Chuhara In Pregnancy: प्रेग्नेंसी में क्यों खाना चाहिए छुहारा, यहां जानें कारण और खाने का तरीका
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं