बच्चे हो या बड़े बर्गर एक ऐसा स्ट्रीट स्टाइल फ़ूड है जो हर किसी को बेहद पसंद होता है और अगर बर्गर आलू टिक्की से बना हो तो फिर कहना ही क्या है. मेयोनेज़, तली हुई आलू टिक्की, प्याज, टमाटर और हरी चटनी से बने आलू टिक्की बर्गर का नाम सुनकर ही मुंह में पानी आ जाता है. तो अगर आपका भी आलू टिक्की बर्गर खाने का मन कर रहा है लेकिन कहीं बाहर जाकर खाने की इच्छा नहीं है तो इस प्रॉब्लम का बहुत ही सिंपल सॉल्यूशन है हमारे पास. आज हम आपको बताने जा रहे हैं घर पर झटपट तैयार करने वाली आलू टिक्की बर्गर की सिंपल रेसिपी. इस स्ट्रीट स्टाइल आलू टिक्की बर्गर की रेसिपी को इंस्टाग्राम पर मशहूर शैफ संजीव कपूर ने शेयर किया है. तो देर न करते हुए चलिए नजर डालते हैं इस रेसिपी पर.
आलू टिक्की बर्गर बनाने के इंग्रेडिएंट्स-
- आलू उबले और छिले हुए -4
- बर्गर बेस- 4
- लाल मिर्च पाउडर 1/2 छोटा चम्मच
- जीरा पाउडर 1/2 छोटा चम्मच
- हल्दी पाउडर 1/4 छोटा चम्मच
- धनिया पाउडर 1/2 छोटा चम्मच
- चाट मसाला 1/2 छोटा चम्मच
- ताज़ा हरा धनिया कटा हुआ
- नमक स्वादअनुसार
- सूखे ब्रेडक्रंब 1/4 कप
- तलने के लिए तेल
- हरी चटनी 2 बड़े चम्मच
- मेयोनेज़ 2 बड़े चम्मच
- आइसबर्ग लेट्यूस
- टमाटर गोल आकार में कटे हुए 2
- मीडियम प्याज़ छल्ले में कटा हुआ 1
- चीज़ स्लाइस 4
- चेरी टमाटर

Delhi Style Chole Bhature: दिल्ली स्टाइल छोले भटूरे खाने के हैं शौकीन तो यहां देखें आसान रेसिपी
स्ट्रीट स्टाइल आलू टिक्की बर्गर बनाने की रेसिपी-
- एक बाउल में आलू को मैश कर लें. अब लाल मिर्च पाउडर, ज़ीरा पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, चाट मसाला, हरा धनिया, नमक और ब्रेड क्रम्ब्स डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
- मिश्रण को 4 बराबर भागों में बांटकर पैटीज़ बना लें. फ़्लैट सरफेस पर हल्के से चपटा करें और रोल करें. इसे जिप लॉक बैग में डालकर रात भर के लिए फ्रीज कर दें.
- एक कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करें. जमी हुई आलू टिक्की को सुनहरा भूरा और कुरकुरा होने तक डीप फ्राई करें. अब्सॉर्बेंट पेपर पर निकाल लें.
- मेयोनेज़ और हरी चटनी को प्लेट में निकाल लीजिए और अच्छी तरह मिला लीजिए.
- हर एक बर्गर बन के निचले आधे हिस्से पर एक बड़ा चम्मच मेयो-चटनी का मिश्रण फैलाएं.
- कुछ लेट्यूस के पत्ते फिर टिक्की, 1-2 टमाटर स्लाइस, 1-2 प्याज के छल्ले और एक चम्मच मेयो-चटनी का मिश्रण रखें. पनीर का एक टुकड़ा रखें और बन्स के ऊपर के आधे हिस्से से ढक दें.
- बर्गर बन्स को हॉरिजॉन्टली आधा काट लें.
- एक चेरी टोमैटो को टूथपिक पर लगाकर उसे बर्गर के साथ सर्व करें.
- बस हो गया आपका स्ट्रीट स्टाइल सुपर डिलीशियस आलू टिक्की बर्गर बन कर तैयार.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं