विज्ञापन
This Article is From May 01, 2025

इन 3 लोगों के लिए वरदान से कम नहीं है इस मसाले के पानी का सेवन

Ajwain Pani Ke Fayde: क्या आपको भी सेहत से जुड़ी हैं ये समस्याएं तो रोजाना सुबह खाली पेट करें अजवाइन के पानी का सेवन.

इन 3 लोगों के लिए वरदान से कम नहीं है इस मसाले के पानी का सेवन
Ajwain Pani Benefits: अजवाइन पानी पीने के फायदे.

Ajwain Pani Benefits In Hindi: अजवाइन किचन में मौजूद एक ऐसा मसाला है जिसे कई तरह की रेसिपीज में स्वाद को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. अक्सर घर के बड़े जब भी पेट में दर्द या गैस की समस्या रहती है तब अजवाइन खाने की सलाह देते हैं. क्योंकि अजवाइन को पेट गैस के लिए अच्छा माना जाता है.  आपको बता दें कि अजवाइन में प्रोटीन, फैट, खनिज पदार्थ, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट होता है. इसके अलावा इसमें कैल्शियम, थायमिन, राइबोफ्लेविन, फॉस्‍फोरस, आयरन और नियासिन भी अच्‍छी मात्रा में पाया जाता है. अगर आप रोजाना खाली पेट अजवाइन के पानी का सेवन करते हैं, तो शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं. तो चलिए जानते हैं किन लोगों को करना चाहिए इसका सेवन.

अजवाइन पानी पीने के फायदे- (Ajwain Pani Pine Ke Fayde)

1.  पेट गैस-

अजवाइन गैस, अपच और पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत दिलाने में मददगार है. इसमें एंटीस्पास्मोडिक और कार्मिनेटिव गुण पाए जाते हैं, जो गैस और अपच की समस्या से निजात दिलाने में मदद कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें- पेट की चर्बी को पसीने की तरह बहा देगी किचन में मौजूद ये छोटी सी चीज, जानें कैसे करें सेवन

Latest and Breaking News on NDTV

2. दांत दर्द-

अजवाइन में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण ओरल बैक्टीरिया से बचाव में मददगार हो सकते हैं. दांत दर्द की समस्या में अजवाइन के पानी का सेवन काफी लाभदायक हो सकता है.

3. वजन घटाने-

सुबह खाली पेट अजवाइन पानी के सेवन से वजन को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है. इसमें मौजूद गुण फैट को तेजी से बर्न करने का काम कर सकते हैं.

कैसे बनाएं अजवाइन का पानीः (How To Make Ajwain Water)

एक चम्मच अजवाइन लें और इसे रात भर के लिए एक गिलास पानी में भिगो दें. सुबह इसे छान कर पी लें. कोशिश करें कि खाली पेट इसे पिएं, अगर आपको ये पानी पीने में कड़वा लग रहा है तो आप इसमें शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं.

महिलाओं के लिए अनचाही प्रेग्नेंसी रोकने का सबसे सही और प्रभावी तरीका क्या है? डॉक्टर से जानिए

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Get Rid Of These Problems When You Drink Ajwain Pani, Ajwain Pani Ke Fayde, Celery Water Benefits, Ajwain Pani Pine Ke Fayde, How To Make Ajwain Water
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com