Ajwain Benefits In Hindi: सर्दियों का मौसम अपने साथ ठंड, जुकाम और शरीर के दर्द जैसी समस्याएं लेकर आता है. ऐसे में हमारी रसोई में मौजूद अजवाइन (Carom Seeds) एक प्राकृतिक औषधि की तरह काम करती है. आयुर्वेद में अजवाइन को शरीर को गर्म रखने और रोगों से बचाने के लिए बेहद उपयोगी माना गया है. इसके छोटे-छोटे बीजों में कई स्वास्थ्यवर्धक गुण छिपे होते हैं, जो सर्दियों में होने वाली कई समस्याओं का इलाज कर सकते हैं.
सर्दियों ने दस्तक दे दी है. ठंड के बढ़ने के साथ सर्दी-जुकाम और वायरल समेत अन्य स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं पैर पसार रही हैं. ऐसे में ठंड के दिनों में होने वाले तकलीफों से बचने का रामबाण इलाज है अजवाइन, जो हर भारतीय रसोई में होता है. अजवाइन एक घरेलू उपाय है. गले में खराश हो या शीत से होने वाली परेशानी, हर समस्या में यह रामबाण साबित होता है. अगर किसी के गले में खराश या संक्रमण है और वह अजवाइन को मुंह में थोड़ी देर रखता है तो उससे निकलने वाला रस काफी राहत दिला सकता है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
सर्दियों में अजवाइन खाने के अद्भुत फायदे | Amazing Benefits of Eating Ajwain In Winter
सर्दी जुकाम से राहत दिलाता है अजवाइन
विशेषज्ञों के अनुसार, अजवाइन की तासीर गर्म होती है और यह मानव शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है. ठंड के दिनों में चाय में अजवाइन डालकर पीने से या चबाकर खाने से सर्दी-जुकाम में भी राहत मिलती है.
यह भी पढ़ें: मोटी दाल को जल्दी गलाने का सबसे आसान और कारगर तरीका, बस कर लीजिए ये काम, मिनटों में बन जाएगा खाना
पाचन की सभी समस्याओं का घरेलू इलाज
सर्दियों के दिन खाने पीने के शौकीन लोगों के लिए जितने शानदार हैं उतने ही दुखदायी भी हैं. दरअसल, ठंड के दिनों में में पाचन क्रिया धीमी हो जाती है, जिसकी वजह से पाचन संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है. यहां पर भी अजवाइन बड़ी राहत देता है. अजवाइन पेट दर्द, गैस जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में सहायक है. इस प्रकार सर्दियों में अजवाइन का सेवन कई तरह से फायदेमंद हो सकता है.
इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार
यही नहीं, अजवाइन ठंड के मौसम में इम्यून सिस्टम के लिए भी फायदेमंद होता है. यह इम्यूनिटी को मजबूत करता है, जिससे सर्दियों में होने वाले संक्रमण से बचाव में मदद मिलती है.
यह भी पढ़ें: तेजी से कम करना है वजन तो एलोवेरा के साथ मिलाकर पिएं ये 2 चीज, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर
वजन घटाने के लिए कारगर
खास बात है कि अगर आप अपने बढ़े हुए वजन को लेकर चिंतित हैं और समझ नहीं आ रहा कि क्या करें तो अजवाइन एक अच्छा विकल्प हो सकता है. अजवाइन शरीर में मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है, जिससे शरीर का फैट बर्न होता है और सही डाइट और एक्सरसाइज के साथ वजन घटाने की प्रक्रिया को बूस्ट मिलता है.
क्या आईपिल लेने के बाद कोई महिला गर्भवती हो सकती है? यहां जानें गर्भनिरोधन के बेस्ट तरीके...
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं