विज्ञापन

सौंफ, जीरा और अजवाइन का चूर्ण से घटाएं अपना वजन, घर पर ऐसे करें तैयार

क्या आप वजन कम करना चाहते हैं? अगर हां, तो एक बार सौंफ, जीरा और अजवाइन से तैयार चूर्ण का सेवन करें. यहां जानते हैं इसकी रेसिपी-

सौंफ, जीरा और अजवाइन का चूर्ण से घटाएं अपना वजन, घर पर ऐसे करें तैयार
Jeera sauf and Ajwain Churna : जीरा सौंफ अजवाइन चूर्ण

क्या आप घर अपने शरीर का वजन कम करना चाहते हैं? क्या आप इसके लिए तरह-तरह के सप्लीमेंट्स ले रहे हैं? अगर हां, तो आज से इसे बंद कर दें. क्योंकि आपकी रसोई में कई ऐसी चीजे हैं, जिससे आपको वजन घटाने में सपोर्ट मिल सकता है. आपको महंगे-महंगे सप्लीमेंट्स की जरूरत नहीं पड़ेगी. इन चीजों में किचन में रखे कुछ मसाले शामिल है, जिसमें सौंफ, जीरा और अजवाइन से बना चूर्ण भी शामिल है. वजन घटाने का ये एक ऐसा असरदार तरीका है, जिससे वजन को कम किया जा सकता है. ये मिश्रण पाचन को बेहतर बनाने और मेटाबॉलिज्म को सपोर्ट करने में मदद कर सकता है. यहां जानते हैं इस चूर्ण को बनाने का तरीका और कैसे है ये फायदेमंद?

सौंफ, जीरा और अजवाइन क्यों फायदेमंद माने जाते हैं?

सिरसा स्थित रामहंस चेरिटैबल हॉस्पिटल के आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉ. श्रेय शर्मा का कहना है कि वजन घटाने के लिए ये चूर्ण काफी असरदार हो सकता है. दरअसल, सौंफ पेट की समस्याओं को कम करने और पाचन को बेहतर बनाने के लिए जानी जाती है. वहीं, जीरा पाचन प्रोसेस को एक्टिव रखने में मदद करता है. अजवाइन गैस, अपच और पेट फूलने जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में सहायक मानी जाती है. इन तीनों का मिश्रण पेट को हल्का रखने और खाना पचाने में मदद कर सकता है.

घर पर ऐसे तैयार करें चूर्ण

आवश्यक सामग्री

सौंफ - 2 बड़े चम्मच 
जीरा - 2 बड़े चम्मच
अजवाइन - 2 बड़े चम्मच

बनाने की विधि

सबसे पहले सौंफ, जीरा और अजवाइन को अलग-अलग साफ कर लें.
धीमी आंच पर इन्हें 1 से 2 मिनट तक हल्का भून लें.
ठंडा होने पर तीनों चीजों को मिक्सर में पीस लें.
तैयार पाउडर को एयरटाइट कंटेनर में भरकर रख दें.

कैसे करें सेवन?

रोज सुबह खाली पेट या रात को खाना खाने के बाद आधा से एक चम्मच चूर्ण गुनगुने पानी के साथ लिया जा सकता है. कई लोग इसे गर्म पानी में मिलाकर भी पीते हैं.

वजन घटाने में कैसे मदद कर सकता है?

डॉक्टर कहते हैं कि ये मिश्रण शरीर में जमा चर्बी को सीधे नहीं पिघलाता, लेकिन पाचन बेहतर होने, गैस और ब्लोटिंग कम होने तथा भूख को नियंत्रित रखने में मदद कर सकता है. जब पाचन तंत्र सही तरीके से काम करता है और व्यक्ति संतुलित भोजन करता है, तो वजन नियंत्रण में रखने में सहायता मिल सकती है.

सौंफ, जीरा और अजवाइन का यह चूर्ण तैयार करना बेहद आसान है. ध्यान रखें कि इस चूर्ण के सेवन से आपको वजन घटाने में सपोर्ट मिल सकता है, ये कोई दवा नहीं है. इसके साथ-साथ आपको सही डाइट और एक्सरसाइज करने की जरूरत होती है.

ये भी पढ़ें - अगर सिर्फ एक नाश्ता चुनना हो, तो पोहा, उपमा और दलिया में एक्सपर्ट किसे देंगे पहला नंबर?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Weight Loss, Weight Loss Find For Employees, Jeera, Jeera Ajwain, Food
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com