- क्रैनबेरी का स्वाद खट्टा और कड़वा होता है.
- क्रैनबेरी को कोलेस्ट्रॉल के लिए अच्छा माना जाता है.
- क्रैनबेरीज को न्यूट्रिएंट्स का पावरहाउस भी कहा जाता है.
Cranberry Health Benefits: क्रैनबेरी को सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है, खासतौर पर महिलाओं के लिए. क्रैनबेरी दिखने में लाल रंग का एक बेहद छोटा सा रसीला फल हैं. क्रैनबेरीज को न्यूट्रिएंट्स का पावरहाउस भी कहा जाता है. क्रैनबेरी (Cranberry For Ladies) को करौंदा के नाम से भी जाना जाता है. क्रैनबेरी में विटामिन्स, मिनरल्स, एंटीऑक्सिडेंट और फिटॉन्यूट्रिएंट्स होते हैं. क्रैनबेरी का जूस यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन्स (यूटीआई) के संक्रमण से छुटकारा दिला सकता है. इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं. पेट की जुड़ी समस्याओं में बेहद फायदेमंद माना जाता है क्रैनबेरी. क्रैनबेरी को डाइट में शामिल कर मोटापे को भी कम किया जा सकता है.
क्रैनबेरी खाने से होने वाले स्वास्थ्य लाभ- Cranberry Khane Ke Fayde:
1. मोटापा-
अगर आप वजन को कम करना चाहते हैं तो क्रैनबेरी को डाइट में शामिल कर सकते हैं. क्रैनबेरीज में एंटीऑक्सिडेंट्स की मात्रा भी भरपूर होती है, जो शरीर से खराब टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद कर सकते हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
2. हार्ट-
क्रैनबेरीज में पॉलिफेनॉल्स भी पाया जाता है और यह एक ऐसा तत्व है, जो कार्डियोवस्कुलर डिजीज यानी दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद कर सकता है.

क्रैनबेरीज में पॉलिफेनॉल्स भी पाया जाता है Photo Credit: iStock
3. गट हेल्थ-
क्रैनबेरीज गट यानी आंतों में मौजूद गुड बैक्टीरिया को बढ़ाने और हानिकारक बैक्टीरिया को दूर करने में मदद कर सकती है. क्रैनबेरी खाने से गट हेल्थ को हेल्दी रख सकते हैं.
4. कोलेस्ट्रॉल-
क्रैनबेरीज का सेवन करने से शरीर का बीएमआई भी कम होता है, जिससे शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ता है और बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिल सकती है.
5. हड्डियों-
कमजोर हड्डियों की समस्या से परेशान हैं तो क्रैनबेरी को डाइट में शामिल करें. क्रैनबेरी में कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है.
6. मसूडों-
क्रैनबेरी में पाया जाने वाला प्रोएंथोसायनिन मुंह में बैक्टीरिया के विकास को रोकता है, जो प्लाक बनने, कैविटी और मसूडों की समस्याओं का कारण बन सकता है.
7. स्किन-
क्रैनबेरी में मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट, त्वचा को मॉइश्चराइज करने के साथ-साथ चमकदार बनाने में भी मदद कर सकता है.
8. यूरिन इंफेक्शन-
क्रैनबेरी यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन को रोकने में मदद कर सकता है. महिलाओं के लिए क्रैनबेरी का सेवन बेहद फायदेमंद माा जाता है.
तेजी से घटाना है वजन, सुबह भूलकर भी न करें ये गलतियां | Common Mistakes When Trying to Lose Weight
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं