Lemon Water Benefits In Hindi: हर घर में आसानी से मिलने वाला नींबू सेहत के गुणों से भरपूर होता है. गर्मियों के मौसम में नींबू पानी का सेवन बेहद फायदेमंद माना जाता है. नींबू को बहुत से लोग सिर्फ फ्लेवर और स्वाद की वजह से खाना पसंद करते हैं. लेकिन आयुर्वेद में नींबू को बहुत गुणकारी माना जाता है. आप इसका सेवन सुबह खाली पेट कर सकते हैं. नींबू में मौजूद विटामिन सी, फोलिक एसिड, विटामिन बी, एंटीऑक्सीडेंट और खनिज पाए जाते हैं जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार हैं. मोटापा कम करने के लिए आप सुबह खाली पेट नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं. नींबू में मौजूद गुण पाचन को बेहतर रखने के साथ दिमाग को शांत रखने में भी मददगार हैं. तो चलिए जानते हैं क्यों करना चाहिए नींबू पानी का सेवन.
नींबू पानी पीने के फायदे- (Nimbu Pani Pine Ke Fayde)
1. डिहाइड्रेशन-
नींबू पानी शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है. गर्मियों के मौसम में डिहाइड्रेशन से बचने के लिए आप नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- ब्लड शुगर ही नहीं मोटापा कंट्रोल करने में भी मददगार है गर्मियों के मौसम में आने वाला ये काला फल

2. पाचन-
अगर आपको पेट से जुड़ी समस्या है तो आप नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं. नींबू पानी में मौजूद गुण पाचन को बेहतर रखने में मदद कर सकते हैं.
3. स्किन-
नींबू में मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट गुण स्किन को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं. स्किन को हेल्दी रखने के लिए आप सुबह नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं.
4. इम्यूनिटी-
नींबू में मौजूद विटामिन सी इम्यूनिटी को बढ़ाने में मददगार है. मजबूत इम्यूनिटी शरीर को कई संक्रमण से बचाने में मददगार है.
5. लिवर-
नींबू पानी लिवर को डिटॉक्सिफाई करता है और शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद कर सकता है. लिवर को हेल्दी रखने के लिए आप नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं.
6. एनर्जी-
सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने से शरीर को एनर्जेटिक रखने में मदद मिल सकती है. ये सिर्फ एनर्जी देने ही नहीं दिमाग को शांत रखने में मददगार है.
7. मुंह की बदबू-
नींबू पानी सांस की बदबू को कम करने में मददगार है. जिन लोगों को मुंह से बदबू आने की समस्या है उनके लिए नींबू पानी का सेवन फायदेमंद हो सकता है.
Health Benefits of Eating Soaked Raisins: भीगी किशमिश खाने के फायदे | Bheegi Kismish Khane Ke Fayde
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं