Java Plums Eating Benefits In Hindi: जामुन एक स्वादिष्ट और पौष्टिक फल है जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने मे मददगार है. गर्मियों के मौसम में आने वाले जामुन का स्वाद ही अलग होता है. जामुन में एंटीऑक्सीडेंट, फ्लेवोनोइड, विटामिन सी, जिंक और कैल्शियम के गुण पाए जाते हैं. जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार हैं. डायबिटीज मरीजों के लिए जामुन का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है. आयुर्वेद में जामुन ही नहीं जामुन के बीज को भी सेहत के लिहाज से गुणकारी माना जाता है. आप जामुन को डाइट में कई तरह से शामिल कर सकते हैं. इसे फल, सलाद, जूस आदि के रूप में डाइट में शामिल कर सकते हैं. अगर आप वजन को कम करना चाहते हैं तो जामुन को डाइट में शामिल कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं जामुन खाने से होने वाले फायदे.
जामुन खाने के फायदे- (Jamun Khane Ke Fayde)
1. ब्लड शुगर-
ब्लड शुगर के मरीजों खे लिए फायदेमंद है जामुन का सेवन. जामुन में मौजूद जम्बोलीन नामक यौगिक ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- इन 7 लोगों के लिए वरदान से कम नहीं है सुबह खाली पेट नींबू पानी का सेवन

2. पाचन-
गर्मियों के मौसम में पाचन से जुड़ी समस्या काफी देखने को मिलती है. जामुन में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो पाचन तंत्र को हेल्दी रखने में मददगार है.
3. हार्ट-
जामुन में पोटैशियम, एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर जैसे गुण पाए जाते हैं, जो हार्ट को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं.
4. इम्यूनिटी-
जामुन में विटामिन सी और अन्य एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं. गर्मी में इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए आप जामुन का सेवन कर सकते हैं.
5. स्किन और हेयर-
जामुन में विटामिन ए, सी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो स्किन और बालों को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं.
6. वजन घटाने-
जामुन में कैलोरी की मात्रा कम होती है और फाइबर की मात्रा अधिक जो वजन को घटाने में मददगार है.
Health Benefits of Bananas: एक दिन में कितने केले खाने चाहिए? केला खाने के फायदे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं