- पोषक तत्वों से भरपूर भोजन करने से आपको रात में अच्छी नींद आती है.
- देर शाम स्वस्थ भोजन आप लंबे समय तक चार्ज रहते हैं.
- रात्रिभोज में प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर, लोहा, विटामिन का होना आवश्यक है.
दिनभर की थकान के बाद हर किसी का मन एक स्वादिष्ट डिनर करने को करता है, है ना? विशेष रूप से रात का खाना स्वादिष्ट होने के साथ हेल्दी और पोषक तत्वों से भरपूर हो तो कोई भी उसे छोड़ना नहींं चाहेगा. डिनर, दिन का आखिरी भोजन होता है और यह आपके लिए उतना ही महत्व रखता है जितना कि अन्य भोजन. दिन का अंतिम भोजन होने के नाते, यह महत्वपूर्ण है कि आप सही और संतुलित भोजन करें, क्योंकि इसके बाद आपको कम से कम अगले दस घंटे या उससे ज्यादा समय के लिए कुछ खाना नहीं होता. संतुलित पोषक तत्वों से भरपूर भोजन करने से आपको रात में अच्छी नींद आती है और साथ ही शरीर के प्रभावी कामकाज को सुनिश्चित करता है, भले ही आप सो रहे हों. एक स्वस्थ रात्रिभोज में महत्वपूर्ण पोषक तत्वों जैसे प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर, लोहा, विटामिन आदि का होना आवश्यक है.
एक हेल्दी डिनर अच्छी नींद के लिए तो जरूरी है ही और यह आपको लंबे समय तक स्वस्थ रहने में भी मदद करता है. देर शाम स्वस्थ भोजन आप लंबे समय तक चार्ज रहते हैं. यहां हम आपको कुछ ऐसी हेल्दी डिनर रेसिपीज़ बताने जा रहे हैं जिन्हें आप अस्वास्थ्यकर या भारी भोजन की जगह अपने खाने में शामिल कर सकते हैं. इन हेल्दी व्यंजनों के जरिए आपको नए सिरे अपनी डाइट शुरू करने में मदद मिलेगी.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
सात हेल्दी डिनर रेसिपीज़ जिन्हें आप आराम से घर पर ट्राई कर सकते हैं-
ग्रिल्ड चिकन एस्केलोप विद ताजा सालसा
परफेक्ट डिनर प्लान के लिए ग्रिल्ड चिकन की यह रेसिपी बहुत ही लाजवाब है! वैसे भी चिकन को प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है क्योंकि इसमें सभी महत्वपूर्ण अमीनो एसिड होते हैं. रात के खाने के लिए यह बहुत ही बढ़िया विकल्प है क्योंकि यह लो फैट होता है और ग्रिल करने के बाद भी इसके पोषक तत्व बरकरार रहते हैं. इसे फ्रेश सालसा डिप के साथ सर्व किया जाता है जिसे चेरी टमाटर से बनाया जाता है. इस डिश को आप आसानी से घर पर बनाकर डिनर में शामिल कर सकते हैं।

चिकन को प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है.
पालक पनीर
पालक पनीर एक क्लासिक वेजिटेरियन डिश है जो ज्यादातर लोगों की फेवरेट डिश है. पालक की एक बढ़िया और क्रीमी ग्रेवी तैयार करके इसमें पनीर के पीस डाले जाते है, इसे आप चावल या रोटी किसी के भी साथ सर्व कर सकते हैं. पालक एक बहुत ही पौष्टिक वाली हरे पत्तेदार सब्जी है, जिसमें फाइबर की मात्रा काफी अच्छी होती है व कार्ब्स और वसा की मात्रा कम होती है. पालक पनीर की इस डिश को आप आराम से बना सकते हैं।

पालक पनीर एक क्लासिक वेजिटेरियन डिश है जो ज्यादातर लोगों की फेवरेट डिश है.
चिकन किनोआ बिरयानी
क्विनोआ सबसे लोकप्रिय स्वास्थ्य खाद्य पदार्थों में से एक है. ग्लूटेन-फ्री, हाई प्रोटीन और फाइबर से भरा हुआ, क्विनोआ एक ऐसी सामग्री है जिसका उपयोग कई स्वादिष्ट और स्वस्थ व्यंजन बनाने के लिए किया जा सकता है. यहां हम इससे बनने वाली बिरयानी की रेसिपी बता रहे है जो आपको बेहद ही पसंद आएगी. यह बिरयानी चिकन और किनोआ को मिलाकर तैयार की गई है, जो प्रोटीन और अन्य आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर है. इसे आसानी से तैयार करके किसी को भी इम्प्रेस कर सकते हैं.

क्विनोआ सबसे लोकप्रिय स्वास्थ्य खाद्य पदार्थों में से एक है.
केरल मटन स्टू
यह स्वादिष्ट स्टू मटन, नारियल, आलू, गाजर और मिर्च से तैयार किया जाता है जोकि स्वाद में काफी अलग है. प्रोटीन, आयरन और विटामिन से भरपूर इस हेल्दी मटन रेसिपी को आप अपने डिनर ऑप्शन के लिए बना सकते हैं.

यह स्वादिष्ट स्टू मटन, नारियल, आलू, गाजर और मिर्च से तैयार किया जाता है.
बेक्ड वेजिटेबल कैसरोल
यह एक ऐसी डिश है जिसमें सभी सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है, बेक्ड वेजिटेबल कैसरोल रात के खाने के लिए एकदम सही डिश है, जब आप कुछ फ्रेश और हेल्दी खाना चाहते हैं. इस डिश में आप अपनी पसंद की सब्जियों को इस्तेमाल कर सकते हैं, हो सकता है आपके फ्रिज में काफी बची हुई सब्जियां पड़ी हो जिनका इस्तेमाल आप कर सकते हैं. कैसरोल की इस डिश में स्वाद और हेल्थ का परफेक्ट बैलेंस मिलेगा.

बेक्ड वेजिटेबल कैसरोल रात के खाने के लिए एकदम सही डिश है.
लो फैट पैपर चिकन ड्राई
यह आंध्र स्टाइल में बनी चिकन रेसिपी है, यह लो फैट पैपर चिकन ड्राई डिनर के लिए काफी लाइट डिश है जिसका मजा आप अपने परिवार के साथ ले सकते हैं. बस कुछ सामग्री के साथ आप इसे हेल्दी चिकन रेसिपी को घर पर बना सकते हैं.

यह आंध्र स्टाइल में बनी चिकन रेसिपी है.
स्पेगेटी इन पेस्तो सॉस
स्पेगेटी इन पेस्तो सॉस एक इटैलियन डिश है जो स्वाद में काफी रिच होती है. इस में स्पेगेटी को पेस्तो ताज़ी तुलसी के पत्तों और पुदीने के साथ तैयार किया जाता है, पास्ता की यह रेसिपी काफी फ्रेश है. इसे पार्मेजन, जैतून का तेल, टमाटर और पेस्तो सॉस और अखरोट डालकर पकाया जाता है. स्पेगेटी इन पेस्तो सॉस का एक बाउल रात के खाने के लिए परफेक्ट है.
स्पेगेटी इन पेस्तो सॉस एक इटैलियन डिश है जो स्वाद में काफी रिच होती है.Fibre-Rich Snacks: नहीं करेगा फ्राइड फूड खाने का मन, सेहत का खजाना हैं यह 3 हेल्दी स्नेक्स...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं