- ब्रेकफास्ट दिन का सबसे महत्वपूर्ण भोजन है.
- ब्रेकफास्ट छोड़ने से वजन बढ़ने लगता है.
- हमारे कई क्लासिक व्यंजन हैं जिन्हें मिनटों में बना सकते हैं.
हम सभी जानते हैं कि ब्रेकफास्ट दिन का सबसे महत्वपूर्ण भोजन है, लेकिन बहुत से लोगों को समय की कमी को ध्यान में रखते हुए इसे तैयार करना पड़ता है, वे अपने हर दिन के वास्तविक संघर्ष को जानते हैं. नए विचारों के बारे में सोचना, सामग्री तैयार करना और अंत में इसे पकाना, हर रोज ब्रेकफास्ट बनाने के लिए आप इतना समय नहीं निकाल सकते. ब्रेकफास्ट छोड़ने से वजन बढ़ने लगता है और ब्लड शुगर लेवल में भी उतार चढ़ाव भी होता है. सौभाग्य से, हमारे कई क्लासिक व्यंजन हैं जिन्हें बनाने में आपको ज्यादा अधिक समय नहीं लगेगा. यहां कुछ आसान उत्तर भारतीय नाश्ते की रेसिपी हैं, जिन्हें आप बिना पसीना बहाए हर बार मिनटों में बना सकते हैं.
इस तरह आसानी से घर पर बनाएं बेड़मी पूरी- Recipe Video Inside
इन 6 नॉर्थ इंडियन ब्रेकफास्ट रेसिपीज को करें ट्राई
सूजी बेसन चीला
अगर आप ब्रेकफास्ट के लिए कुछ हल्का और झटपट तैयार करना चाहते हैं तो अच्छा विकल्प है. यह एक बेहतरीन चीला रेसिपी है सूजी, बेसन, चिली और मसाले डालकर बनाया जाता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

पालक पूरी
क्रिस्पी और गर्मागर्म पूरी खाने में बहुत ही मजेदार लगती है लेकिन, साधारण पूरी को आप कई अन्य ढंग से भी बना सकते हैं जिनमें से पालक पूरी खाने में बहुत ही स्वाद लगती है. इसे बनाना भी काफी आसान है. पालक की पूरी को आप आलू या पनीर की सब्जी के साथ सर्व कर सकते हैं.
गोभी का परांठा
गोभी का परांठा भारत में नाश्ते में काफी प्रसिद्ध है, सर्दियों के मौसम में अगर नाश्ते में गर्मागर्म गोभी का परांठा मिल जाए तो नाश्ते का मजा दोगुना हो जाता है. कद्दूकस हुई गोभी में मसाले मिलाएं जाते हैं. इसके अलावा इसमें अदरक, हरी मिर्च, नमक और नींबू का रस भी डाला जाता है जिससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है.

मसाला अंडा भुर्जी
मसाला अंडा भुर्जी के नाम से ही आप समझ गए होंगे की इसमें ढेर सारे मसालों का इस्तेमाल किया जाता है. कढ़ीपत्ते पत्ते की खुशबू इसे अलग स्वाद देती है. इसे आप ब्रेड के अलावा रोटी या परांठे के साथ भी सर्व कर सकते हैं.
ओटमील दलिया
ब्रेकफास्ट में अगर कुछ हेल्दी खाना चाहते हैं तो ओटमील दलिया एक बहुत ही अच्छा विकल्प है. इसे बनाना बहुत आसान है, जिसे आप चंद मिनटों में बना सकते हैं.
ब्रेड पकौड़ा
यह बाहर से क्रिस्पी और अदंर से नरम होता है. इसके अंदर आलू का मसाला तैयार करके फीलिंग की जाती है और तेल में डीप फ्राई किया जाता है. एक कप चाय या हरी चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं