मुंबई सपनों का शहर होने के साथ साथ स्ट्रीट फूड के लिए जाना जाता है. दाबेली और वड़ा पाव और मिसल पाव जैसे कई स्ट्रीट फूड्स हैं जिनका नाम सुनकर ही मुंह में पानी आ जाता है. ये स्नैक्स खाने में जितने टेस्टी हैं बनाने में उतने ही आसान. अगर आप अपने घर पर बैठकर मुंबई के इन स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद चखना चाहते हैं, तो आज हम आपको बता रहे हैं माया नगरी के पांच सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले स्ट्रीट फूड के बारे में.
यहां हैं मुंबई के स्पेशल स्नैक्स- Here Is The Top Mumbai Special Snacks:
1. मिसल पाव
आप मुंबई गए और मिसल पाव नहीं खाया, तो आपकी जर्नी अधूरी है. यह स्ट्रीट फूड शहर के हर नुक्कड़ पर मिलता है. इसमें मिसल होता है जो एक मसालेदार ग्रेवी जैसा पदार्थ होता है जिसे अंकुरित मोठ की फलियों से बनाया जाता है, जिसके ऊपर आलू चिवड़ा मिक्स, फरसान या सेव, प्याज, नींबू और धनिया डाला जाता है. पाव को मक्खन से लपेट कर सेंका जाता है और सर्व किया जाता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Healthy Breakfast: क्विक और हेल्दी ब्रेकफास्ट की है तलाश तो ट्राई करें ये रेसिपीज, मिलेगा भरपूर पोषण

2. भेलपुरी
भेलपुरी तो आपको सब जगह मिल जाती है पर क्या आप जानते हैं कि यह मुंबई की फेमस डिश है. यह मुरमुरे, आलू सहित सब्ज़ियों, ढेर सारे प्याज़, सेव और एक तीखी इमली की चटनी से बना एक स्वादिष्ट नाश्ता है. मुंबई के किसी भी समुद्र तट पर जाएं, आपको एक भेलपुरी वाला खड़ा दिखाई देगा. इसे आप कुछ इंग्रेडिएंट्स मिलाकर घर पर बना सकते हैं.
3. सेव पुरी
मुंबई में चाट की आपको तरह-तरह की वैराइटीज मिल जाएंगी. सेव पुरी भी उनमें से एक है. सेव पुरी प्याज, उबले हुए आलू, तीन तरह की चटनी- इमली, मिर्च और लहसुन से कुरकुरी तली हुई पूरियों के साथ बनाई जाती है और बहुत सारे सेव के साथ टॉप किया जाता है. इसे कच्चे आम या नींबू और चाट मसाला के साथ भी बनाया जा सकता है.
4. रगड़ा पेटिस
रगड़ा पेटिस मुंबई का एक लोकप्रिय फास्ट फूड या स्ट्रीट फूड है. डिश को दो भागों में तैयार किया जाता है रगड़ा और पैटीज़. रगड़ा सफेद मटर को रात भर पानी में भिगो कर प्रेशर कुकर में निकाल कर बनाया जाता है. इसके बाद मटर को मैश किया जाता है और करी बनाने के लिए प्याज, टमाटर और मसालों के साथ तला जाता है. पेटिस को उबले हुए मैश किए हुए आलू से बनाया जाता है. पेटिस को फिर रगड़ा से सजाया जाता है और प्याज, धनिया और मसालेदार चटनी से सजाया जाता है.
Weight Loss Soup: सर्दियों में वजन को रखना है कंट्रोल तो डाइट में शामिल करें ये 5 लो कैलोरी सूप
5. कांदा बटाटा पोहा
कांदा का मतलब प्याज और बटाटा का मतलब आलू होता है. यह पौष्टिक और स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड मुंबई में कहीं भी फूड स्टॉल पर देखा जा सकता है. यह एक अच्छा नाश्ता है जिसे आप खाना पसंद करेंगे.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं