विज्ञापन

कौन है वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित का पति युगम गेरा? बीवी ने लगाए बेवफाई के आरोप

चंद्रिका दीक्षित ने इमोशनल वीडियो में पति पर अफेयर का आरोप लगाते हुए चैट्स और तस्वीरों को सबूत बताया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया.

कौन है वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित का पति युगम गेरा? बीवी ने लगाए बेवफाई के आरोप
कौन हैं चंद्रिका दीक्षित के पति युगम गेरा?
Social Media
नई दिल्ली:

दिल्ली की सड़कों से स्टारडम तक का सफर तय कर सोशल मीडिया स्टार बनी चंद्रिका दीक्षित की जिंदगी इन दिनों फिर चर्चा में है, लेकिन इस बार वजह उनकी कमाई या शोहरत नहीं बल्कि उनका टूटा भरोसा है. एक इमोशनल वीडियो में वो कैमरे के सामने रोती नजर आईं और अपने पति पर धोखे का आरोप लगा दिया. जैसे ही वीडियो अपलोड हुआ मिनटों में वायरल हो गया. फैंस हैरान रह गए कि जो कपल हमेशा खुश दिखता था, उनके रिश्ते में इतना बड़ा तूफान कैसे आ गया. लोगों ने वीडियो को शेयर करना शुरू कर दिया और मामला देखते ही देखते इंटरनेट का हॉट टॉपिक बन गया.

कौन हैं चंद्रिका और कैसे बनीं वड़ा पाव गर्ल

दिल्ली में अपने स्टाइल और अंदाज से वड़ा पाव बेचने वाली चंद्रिका दीक्षित मेहनत से पहचान बनाई. सड़क किनारे छोटे स्टॉल से शुरुआत की और फिर सोशल मीडिया ने उन्हें स्टार बना दिया. उनके वीडियोज इतने वायरल हुए कि वो रियलिटी शो तक पहुंच गईं. लोग उन्हें प्यार से वड़ा पाव गर्ल कहने लगे.

कौन हैं चंद्रिका दीक्षित यानी वड़ा पाव गर्ल के पति युगम गेरा ?

युगम गेरा लंबे समय से चंद्रिका की जिंदगी का अहम हिस्सा रहे हैं. चंद्रिका और युगम की पहली मुलाकात दिल्ली में हुई थी. उस वक्त चंद्रिका इंदौर से नई नई दिल्ली शिफ्ट हुई थीं. चंद्रिका ने बिग बॉस में भी बताया कि किस तरह युगम ने उनके स्ट्रगल के दिनों में हमेशा उनका सपोर्ट किया है. हालांकि अब चंद्रिका के आरोपों ने सभी को हैरान कर दिया है.

क्या हैं आरोप

चंद्रिका ने वीडियो में दावा किया कि युगम किसी दूसरी लड़की से बात कर रहे हैं और रिश्ता भी है. उन्होंने कुछ चैट्स और तस्वीरें दिखाईं और कहा कि उनके पास सबूत हैं. उनका कहना था कि वो बच्चों और घर की जिम्मेदारी संभाल रही थीं और उधर ये सब चल रहा था. ये सुनकर फैंस भी इमोशनल हो गए.

सोशल मीडिया पर हलचल
वीडियो के बाद कमेंट्स की बाढ़ आ गई. ज्यादातर लोग चंद्रिका के सपोर्ट में दिखे. कई लोगों ने युगम से सफाई देने की मांग की. फिलहाल उनकी तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chandrika Dixit, Vada Pao Girl, Chandrika Dixit Husband, Vada Pav Girl Chandrika Dixit Husband, Chandrika Dixit Net Worth, Who Is Chandrika Dixit, Who Is Chandrika Dixit Husband, Who Is Yugam Gera, Yugam Gera, Yugam Gera Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com