हर दिन सुबह उठकर ये सोचना पड़ता है कि आज नाश्ते में क्या बनाएं. नाश्ता दिन का पहला मील होता है लिहाजा ये ऐसा होना चाहिए कि खाने वाले का पेट अच्छी तरह भर जाए और उसे पोषण भी मिले. घर में बच्चे हो तो उन्हें पोषण के साथ ही टेस्ट भी चाहिए होता है. ऐसे में अगर आप हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट ऑप्शन खोज रहे हैं जो झटपट बन भी जाए तो हम आपके लिए कुछ आसान ब्रेड रेसिपीज लेकर आए हैं.
ब्रेकफास्ट में बनाएं ये क्विक हेल्दी रेसिपीज- Here Is The Quick Healthy Breakfast Recipes:
1. ब्रेड उपमा
ब्रेड का उपमा बनाना बेहद आसान है. इसके लिए आपको ब्रेड, टमाटर, प्याज, राई, हरा धनिया, नमक, लाल मिर्च पाउडर और थोड़े से तेल की जरूरत होगी. सबसे पहले ब्रेड को छोटे-छोटे टुकड़ों में कुतर लें. अब कड़ाही गर्म करें और उसमें तेल डालें. अब राई और प्याज डाल कर भूनें. इसमें टमाटर डालें और साथ ही नमक भी मिला दें. जब टमाटर गल जाए तो उसमें थोड़ी सी लाल मिर्च डालें, अब ब्रेड के टुकडे डालें और सभी को एक साथ अच्छे से मिक्स करें, ऊपर से हरा धनिया डालकर सर्व करें.
Weight Loss Soup: सर्दियों में वजन को रखना है कंट्रोल तो डाइट में शामिल करें ये 5 लो कैलोरी सूप
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2. फ्रेंच टोस्ट विथ एप्पल
इस टोस्ट को बनाने के लिए अंडे, ब्रेड, सेब, दूध, दालचीनी और शहद की जरूरत होती है. सेब को थोड़ी सी चीनी के साथ कैरेमलाइज करें और एक तरफ रख दें. अब सभी सामग्री के साथ अंडे को फेंट लें और उसमें ब्रेड भिगो दें. थोड़े से मक्खन के साथ धीमी आंच पर सेंक लें और आपका फ्रेंच टोस्ट तैयार है. सेब के साथ परोसें.
Kidney Beans: इन 4 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए राजमा का सेवन, नहीं तो पड़ सकता है पछताना

3. पनीर सैंडविच
अगर आपको आलू टोस्ट पसंद नहीं है तो आप पनीर सैंडविच ट्राई कर सकते हैं. ब्रेड के एक स्लाइस में कद्दूकस किया हुआ पनीर, अपनी मनपसंद सब्जियां, काली मिर्च, नमक और कुछ चीज़ डालें और दूसरी स्लाइस से ढक दें, आपका हेल्दी पनीर सैंडविच तैयार है.
Spinach Oats Wrap As Breakfast: दिन की शुरूआत करने के लिए बेस्ट ऑप्शन है पोषण से भरपूर पालक ओट्स रैप
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं