Best Iftar Spot Near Me: रमजान में जैसे-जैसे सूरज ढलता है और मस्जिदों से अज़ान की आवाज़ आती है, देशभर की गालियां खुली रसोई में बदल जाती हैं. धुआं उगलती ग्रिल्स, उबलती देंगे और सिर्फ़ रमज़ान में बनने वाली मिठाइयां इफ्तार की असली खूबसूरती दिखाती हैं. अगर आप भी रमजान के दौरान इफ्तार की विशेष रौनक का आनंद उठाना चाहते हैं, तो नीचे बताई गई जगहों पर जा सकते हैं.
भारत की सबसे मशहूर इफ्तार फूड स्ट्रीट्स
मोहम्मद अली रोड, मुंबई: मोहम्मद अली रोड की शामें देखने वाली होती है. कोयले पर सिकते सीक कबाब की खुशबू, धीरे-धीरे पकती निहारी की भाप और घी में सुनहरा तला हुआ मालपुआ हर किसी को अपनी तरफ खींच लेता है, जो लोग हटकर कुछ खाना पसंद करते हैं, वो यहां का दमदार और मसालेदार खाना जरूर ट्राई कर सकते हैं.
जामा मस्जिद, दिल्ली: जामा मस्जिद की गालियां कबाब ही नहीं, बादाम पसंदा, दम में पका आलू गोश्त और मलाई में भीगा हुआ शाही टुकड़ा जैसे लाजवाब व्यंजन के लिए जानी जाती है. रमजान के दिनों में यहां की कोयले वाली महक, मसालों की खुशबू और इत्तर की सौंधी हवा आपको पुरानी दिल्ली बुलाया ही लेती है.
चौक, लखनऊ: लखनऊ का चौक इफ्तार की तैयारी में अपनी नवाबी नज़ाकत दिखाता है. यहां का अवधि गिलाफी कबाब, मटन निहारी और शीरमाल सभी का दिल जीत ही लेता है. धीमी आंच पर पकने वाली, नफ़ासत भरी ये डिशें चौक को बाकी सभी इफ्तार मार्केट्स से अलग पहचान देती हैं.
चारमीनार, हैदराबाद: चारमीनार के आसपास रमज़ान का माहौल अपने आप में एक बड़ा इवेंट लगता है, यहां का हलीम, मटन सूप, भरावन से भरे लुखमी और खजूर से बने कई तरह के मीठे पकवान लोगों को अपनी तरह खींच ही लेते हैं.
इसे भी पढ़ें: क्या गुस्सा करने से आपकी सेहत पर असर पड़ता है? जानिए क्या है सच
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं