विज्ञापन

MMS बना, वीडियो बना मुझे फर्क नहीं पड़ता, वड़ा पाव गर्ल ने नए वीडियो में पति को किया बेइज्जत, बोलीं- तू आज भी रैपिडो चला रहा होता

चंद्रिका दीक्षित यानी वड़ा पाव गर्ल ने अपने नए वीडियो से सबको हैरान कर दिया है. उन्होंने इस वीडियो में खुद की किडनैपिंग का भी नाटक किया.

MMS बना, वीडियो बना मुझे फर्क नहीं पड़ता, वड़ा पाव गर्ल ने नए वीडियो में पति को किया बेइज्जत, बोलीं- तू आज भी रैपिडो चला रहा होता
वड़ा पाव गर्ल ने पति पर इल्जाम लगाते हुए बनाया नया वीडियो
Social Media
नई दिल्ली:

वड़ा पाव गर्ल' के नाम से पॉपुलर चंद्रिका दीक्षित अपनी शादीशुदा जिंदगी में आ रहे तूफान को लेकर सुर्खियों में हैं. दरअसल चंद्रिका ने अपने पति युगम गेरा पर धोखा देने के आरोप लगाए हैं. बिग बॉस OTT 3 में नजर आ चुकीं चंद्रिका ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो शेयर किया. इसमें उन्होंने पति युगम गेरा पर फिर से गंभीर आरोप लगाए. वीडियो में चंद्रिका ने खुद को ‘किडनैप' होने की एक्टिंग दिखाई. उनके हाथ पीछे बंधे और मुंह पर टेप लगी थी. कुछ सेकेंड बाद वे खुलकर बोलती हैं और पति पर जुबानी वार करती हैं.

चंद्रिका ने व्हाट्सएप चैट्स दिखाते हुए दावा किया कि युगम दो लड़कियों के साथ कार में थे. गुस्से में वे कहती हैं कि चाहे MMS बनाओ या कोई वीडियो, उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता. बस दूर हो जाओ. चंद्रिका ने आगे कहा कि उन्हें अब न तो पति चाहिए और न ही उनकी दुकान का कोई एक्सेस. कमेंट करते हुए उन्होंने याद दिलाया कि उन्होंने ही युगम को सड़क से उठाकर ऐशो-आराम की जिंदगी दी, वरना आज भी वे रैपिडो बाइक चलाते रहते. उन्होंने चेतावनी दी कि इससे ज्यादा मुंह मत खुलवाना.

यह विवाद पिछले हफ्ते तब शुरू हुआ जब चंद्रिका ने पति पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का इल्जाम लगाया था. उन्होंने कहा था कि दो महीने से ज्यादा समय से वे सब कुछ सह रही हैं. घर संभालना, बच्चे की देखभाल करना और काम करना फिर भी पति ने धोखा दिया. उन्होंने कथित चैट्स और फोटोज दिखाए थे.

जवाब में युगम गेरा ने भी वीडियो बनाकर रिएक्शन दिया. उन्होंने गलती मान ली लेकिन कहा कि यह इतनी बड़ी नहीं थी. उन्होंने दावा किया कि उनके पास भी सबूत हैं, लेकिन वे इस्तेमाल नहीं करेंगे. साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि चंद्रिका उनकी ‘दुकान' (वड़ा पाव बिजनेस) का एक्सेस कभी नहीं पा सकतीं, क्योंकि उन्होंने ही उसे बनाया और चंद्रिका को भी सफल बनाया. अगर कोई दुकान पर दिखा तो सख्त कार्रवाई होगी.

सोशल मीडिया पर इस वीडियो क्लिप पर लोगों के रिएक्शन आ रहे हैं. कुछ यूजर्स ने इसे ड्रामा बताया, एक ने राखी सावंत से तुलना की, किसी ने चंद्रिका की एक्टिंग को अर्जुन कपूर जैसा कहा, तो कुछ ने उनके बेटे की चिंता जताई. कई ने इसे कमबैक की कोशिश या नौटंकी करार दिया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vada Pav Girl Chandrika Dixit Husband, Chandrika Dixit Ka Pati Kaun, Chandrika Dixit Ne Pati Par Kya Aarop Lagaye, Chandrika Dixit Vada Pav Girl Ko Kya Hua, Chandrika Dixit Allegation On Husband
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com