आलू एक ऐसी सब्जी है, जो सब्जी, पराठा, टिक्की, चाट या स्नैक्स लगभग हर चीज में इस्तेमाल की जाती है. कई लोग ऐसे हैं, जिन्हें इसकी सब्जी खाना पसंद आता है, तो कुछ ऐसे हैं जो रोजाना कभी फ्राइज, बाइट्स, बर्गर या पैटी के रूप में इसका सेवन करते हैं. क्या आपके साथ भी ऐसा ही होता है? अगर हां, तो ये स्टोरी आपके लिए ही है. यहां हम आपके साथ कुछ ऐसे सवालों के जवाब शेयर करने वाले हैं, शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जिनके जवाब जानना बेहद जरूरी है.
रोजाना आलू खाने से क्या होगा? | Rojana Aalu Khane Se Kya Hota Hai
अगर आप आलू को उबालकर, भूनकर या कम तेल में पकाकर खाते हैं, तो यह शरीर को एनर्जेटिक बनाए रखने में मदद कर सकता है साथ ही इसमें पाया जाने वाला पोटैशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है. वहीं, फाइबर पाचन को बेहतर बना सकता है.
वहीं, अगर ज्यादा मात्रा में तले हुए आलू, फ्रेंच फ्राइज़ या चिप्स खाए जाएं तो वजन बढ़ने, ब्लड शुगर बढ़ने और दिल से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है. इसलिए आलू खाना गलत नहीं है, लेकिन इसकी मात्रा और पकाने का तरीका सही होना जरूरी है.

Photo Credit: Pexels
1 दिन में कितने आलू खाने चाहिए? | Ek Din Mein Kitne Aalu Khane Chahie
एक दिन में एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए 1 से 2 मीडियम आकार के आलू खाना पर्याप्त माना जा सकता है. वहीं, अगर आपकी डाइट में पहले से ही चावल, रोटी या अन्य कार्बोहाइड्रेट ज्यादा हैं, तो आलू का सेवन सीमित रखना बेहतर होता है, जो लोग वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें आलू की मात्रा पर खास ध्यान देने की जरूरत होती है.
कौन सी बीमारी में आलू नहीं खाना चाहिए? | Kaunsi Bimari Mein Aalu Nahi Khana Chahiye?
- आलू में हाई कार्बोहाइड्रेट होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकते हैं.
- आलू का हाई कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट कंटेंट वजन घटाने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए समस्या पैदा कर सकता है.
- कुछ लोगों को आलू से एलर्जी हो सकती है, जिससे त्वचा पर रैश, खुजली या अन्य प्रकार की प्रतिक्रियाएं हो सकती हैं.
- आलू में प्यूरीन की मात्रा कम होती है, लेकिन इसके ज्यादा सेवन से गाउट के मरीजों को परेशानी हो सकती है.
- आलू का ज्यादा मात्रा में सेवन खासतौर से तले हुए आलू के रूप में हार्ट डिजीज के लिए जोखिम पैदा कर सकता है.

benefits of eating boiled potato
सबसे अच्छा आलू कौन सा होता है? | Sabse Acha Aloo Kaun Sa Hai
- कुफरी ज्योति और कुफरी पुखराज सब्जी, उबालने और पराठे के लिए बेस्ट होते हैं क्योंकि ये जल्दी गलते हैं और स्वाद भी अच्छा डे सकते हैं.
- फ्राइज़ और चिप्स के लिए Kufri Chipsona जैसे कम पानी वाले आलू बेहतर रह सकते हैं.
- हेल्दी खाने के लिए हमेशा ताजे, बिना हरे धब्बे और अंकुर वाले मीडियम आकार के आलू चुनना फायदेमंद माना जाता है.
शुगर में कौन सा आलू खाना चाहिए? | Sugar Mein Kaun Sa Aalu Khana Chahiye
अगर किसी व्यक्ति की प्राथमिकता ब्लड शुगर को नियंत्रित रखना है, तो शकरकंद थोड़ा बेहतर विकल्प साबित हो सकता है, लेकिन ज्यादा मात्रा में खाने पर यह कार्बोहाइड्रेट शुगर बढ़ा सकता है. वहीं आलू को पूरी तरह छोड़ देना भी जरूरी नहीं है. अगर आलू उबला हुआ हो, तो उसे सब्जियों व दाल के साथ संतुलित मात्रा में खाया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें: जिम जाने वालों का नया Favorite Snack, ऐसे बनाएं Protein Popcorn, देखें वीडियो
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं