Amla Side Effects In Hindi: आंवला एक ऐसा सुपरफूड है जिसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. आंवले का सेवन हर मौसम में किया जा सकता है. आंवले से कई तरह की रेसिपीज बनाई जा सकती हैं. आंवले में मौजूद विटामिन सी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मददगार है. आयुर्वेद में आंवले को बहुत गुणकारी माना जाता है. आंवले को विटामिन सी का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है. इसके अलावा, आंवले में विटामिन ए, बी कॉम्प्लेक्स, पोटैशियम, कैल्शियम, ,मैग्निशियम, आयरन, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर जैसे गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं. लेकिन, क्या आप ये जानते हैं कि आंवले का ज्यादा सेवन सेहत के लिए हानिकारक भी हो सकता है. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. जरूरत से ज्यादा आंवले का सेवन फायदा की जगह नुकसान भी पहुंचा सकता है. तो चलिए जानते हैं किन लोगों को नहीं करना चाहिए आंवले का सेवन.
आंवला खाने के नुकसान- (Amla Khane Ke Nuksan)
1. किसी भी तरह की सर्जरी-
अगर आपने हालही में किसी भी तरह की सर्जरी कराई है तो आंवले का सेवन भूलकर भी न करें. इस फल का अधिक मात्रा में सेवन करने से ब्लीडिंग का खतरा बढ़ जाता है. लंबे समय तक ब्लीडिंग होने से हाइपोक्सिमिया, गंभीर एसिडोसिस या मल्टीऑर्गन डिसफंक्शन हो सकता है.
-
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद
2. ड्राई स्किन-
अगर आप आंवले का सेवन करते हैं तो पानी अधिक से अधिक पीएं. क्योंकि आंवले में मौजूद कुछ तत्व डिहाइड्रेशन की समस्या भी पैदा कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- क्या आप असली पनीर खा रहे हैं? ऐसे करें नकली और असली पनीर की पहचान

3. ब्लड शुगर-
आंवला ब्लड शुगर के स्तर को कम करता है. इतना ही नहीं जो लोग डायबिटीज की दवाएं ले रहे हैं उन्हें भी आंवले का सेवन कम करना चाहिए.
4. एसिडिटी-
आंवले में विटामिन सी की मात्रा अधिक पाई जाती है जो हाइपर एसिडिटी वाले लोगों की दिक्कतें बढ़ा सकता है.
Health Benefits of Bananas: एक दिन में कितने केले खाने चाहिए? केला खाने के फायदे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं