Curd Recipes For Summer: दही को गर्मियों के मौसम में खूब खाया और पसंद किया जाता है. लेकिन अगर आप दही को सिंपल तरीके से खाकर बोर हो गए हैं और दही में कुछ नया एड करना चाहते हैं तो आप इन रेसिपीज को ट्राई कर सकते हैं. आपको बता दें कि दही की तासीर ठंडी होती है जो गर्मी में आपको ठंडक पहुंचाने का काम कर सकती है. दही एक डेयरी प्रोडक्ट है और डेयरी प्रोडक्ट को सेहत के लिए लाभदायक माना जाता है. दही में प्रोटीन, कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, विटामिन बी6 और विटामिन बी12 जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं दही से बनने वाली रेसिपीज.
दही से बनाएं ये स्वादिष्ट रेसिपीज- (Make These Delicious Recipes With Curd
1. पाइनएप्पल रायता-
गर्मियों के मौसम में रायता हमारे स्वाद को बढ़ाने का काम करता है. इस गर्मी आप पाइनएप्पल रायता को ट्राई कर सकते हैं. दही के साथ पाइनएप्पल का खट्टा-मीठा जायका आपको बेहद पसंद आएगा.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
ये भी पढ़ें- गर्मियों में खाते हैं दही तो जान लें इससे होने वाले नुकसान, इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए दही का सेवन

2. दही अंजीर के कबाब-
यह एक सिम्पल वेजिटेरियन कबाब रेसिपी है. इसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं. अंजीर, दही, पनीर और हरी मिर्च के मिश्रण से तैयार इन कबाब को आप सिर्फ 30 मिनट में बना सकते हैं.
3. दही और भिंडी-
भिंडी की सब्जी आमतौर पर सभी को पसंद होती है. दही और मसालों के मिश्रण से बेहतरीन ग्रेवी तैयार कर इसमें भिंडी को पकाया जाता है. इससे इस सब्जी में अलग स्वाद आता है. यह हैदाराबाद में काफी पॉपुलर है. इसे आप रोटी या अपनी पसंद के पराठे के साथ खा सकते हैं.
4. लो फैट दही चिकन-
चिकन खाने के शौकीन हैं तो दही से बने लो फैट चिकन करी को ट्राई कर सकते हैं. प्रोटीन से भरपूर और कार्बोहाइड्रेट में कम ये डिश टेस्ट में लाजवाब है. इसे जीरा, लहसुन पेस्ट, लाल मिर्च, गरम मसाला, हरी मिर्च, टमाटर, प्याज डालकर तैयार किया जाता है.
Health Benefits of Bananas: एक दिन में कितने केले खाने चाहिए? केला खाने के फायदे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं